लाइव न्यूज़ :

PM मोदी, राष्ट्रपति के लिए आज भारत पहुंचेगा विशेष विमान, जानें क्या है खासियत

By स्वाति सिंह | Updated: October 1, 2020 12:25 IST

एयर इंडिया वन अग्रिम और सुरक्षित संचार प्रणाली से लैस है जो हैक किए गए या टैप किए बिना मध्य-हवा में ऑडियो और वीडियो संचार फंक्शन का लाभ उठा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देPM नरेंद्र मोदी के लिए मंगाया जा रहा विशेष विमान गुरुवार को दिल्ली पहुंचेगा। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए खरीदे गए दो बोइंग-777-300 ईआर विमान लगभग तैयार हो गए हैं।

वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मंगाया जा रहा विशेष विमान गुरुवार को दिल्ली पहुंचेगा। सरकारी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए खरीदे गए दो बोइंग-777-300 ईआर विमान लगभग तैयार हो गए हैं।

सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया है कि एयर इंडिया वन अग्रिम और सुरक्षित संचार प्रणाली से लैस है जो हैक किए गए या टैप किए बिना मध्य-हवा में ऑडियो और वीडियो संचार फंक्शन का लाभ उठा सकता है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए नए डिजाइन किए गए वीआईपी विमान आज अमेरिका से आ रहे हैं। 

इन दोनों विमानों को भारतीय वायुसेना के पायलट ऑपरेट करेंगे। हालांकि, इन दोनों नए विमानों का मेंटेनेंस एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (AIESL) द्वारा किया जाएगा। कुछ महीने पहले भारत के पहले 'एयर फोर्स वन' विमान की एक तस्वीर भी सामने आई थी। हल्के सफेद रंग के इस आधुनिक तकनीक वाले विमान पर देश के राजचिह्न के साथ हिंदी में भारत और अंग्रेजी में इंडिया लिखा हुआ है। 

फिलहाल देश में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति एयर इंडिया के B747 विमान से यात्रा करते हैं। प्रधानमंत्री और अन्य वीवीआइपी लोगों द्वारा इस्तेमाल होने वाले इन विमानों को एयर इंडिया वन(Air India One) कहा जाता है। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले पीएम समेत वीवीआइपी लोगों के इस्तेमाल में लगे B747 विमानों का इस्तेमाल वाणिज्यिक परिचालन के लिए किया जाएगा।

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील