लाइव न्यूज़ :

मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान की आपात लैंडिंग, 143 यात्री थे सवार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 22, 2018 03:42 IST

गोवा से 143 यात्रियों को लेकर जा रहे एयर इंडिया के विमान को हाइड्रोलिक विफलता के कारण आपात स्थिति में उतारना पड़ा।

Open in App

मुंबई, 22 मईः भारत के दूसरे सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डे पर सोमवार रात एक विमान की आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। विमान के हाइड्रोलिक में गड़बड़ी आ गई थी। एयर इंडिया का यह विमान गोवा से 143 यात्रियों को लेकर आ रहा था। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार रात साढे आठ बजे विमान की आपात लैंडिग करनी पड़ी। इसके बाद हवाई अड्डे पर पूरी तरह आपात स्थिति लागू कर दिया गया। विमान सुरक्षित उतार लिया गया है और इसमें सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि विमान के आपात स्थिति में उतरने के बाद मुख्य रनवे को बंद कर दिया गया था। जिसे रात नौ बजकर 40 मिनट पर दोबारा शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान विमानों के परिचालन के लिए दूसरे रनवे का इस्तेमाल किया गया। मुंबई हवाई अड्डा देश में दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है जहां से रोज 980 विमानों का परिचालन होता है।

PTI-Bhasha Inputs

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :एयर इंडियामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी