लाइव न्यूज़ :

बीच आसमान में अटकी 182 लोगों की सांसें! अरब सागर के ऊपर ईंधन निकालने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2023 14:11 IST

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की उड़ान आईएक्स 385 की तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इससे पहले विमान का ज्यादातर ईंधन अरब सागर के ऊपर गिराया गया।

Open in App

तिरुवनंतपुरम: केरल के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर शुक्रवार दोपहर अफरातफरी का माहौल हो गया जब कालीकट से दम्मम जा रहे एक विमान को इमरजेंसी लैंडिंग के लिए इस ओर मोड़ना पड़ा। सूत्रों के अनुसार विमान के हाइड्रोलिक उपकरण खराब होने के कारण विमान को केरल की राजधानी की ओर आपतकालीन लैंडिंग के लिए मोड़ा गया।

विमान के मोड़े जाने के बाद तत्काल तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई। हवाई अड्डे के सूत्रों के मुताबिक, विमान दोपहर 12.15 बजे हवाई अड्डे पर उतरा। 

ईंधन कम करने के बाद विमान की कराई गई लैंडिंग

पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि 182 यात्रियों को लेकर जा रही एइर-इंडिया एक्सप्रेस आईएक्स 385 उड़ान का पिछला हिस्सा कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह उड़ान भरने के दौरान ही रनवे से टकरा गया था। 

इसके बाद विमान को सुरक्षित उतरने के लिए अरब सागर के ऊपर इससे ईंधन निकाले गए और हल्क किया गया। इसके बाद विमान को हवाई अड्डे पर उतारा गया। इस दौरान हवाई अड्डा प्रबंधन ने पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी। अक्सर बेहद गंभीर स्थिति में विमान का ईंधन इमरजेंसी लैंडिंग से पहले गिराकर कम किया जाता है ताकि किसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में आग अगर लगती भी है तो वह ईंधन की वजह से ज्यादा नहीं फैले।

इससे पहले पिछले साल दिसंबर में एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के दुबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसके कार्गो होल्ड (मालवाहक क्षेत्र) में एक सांप मिलने की बात सामने आई थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस का बी737-800 विमान कालीकट, केरल से दुबई गया था और यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया था। दुबई हवाई अड्डे पर पहुंचने पर विमान के कार्गो होल्ड में एक सांप मिला, जिसके बाद हवाई अड्डे की अग्निशमन सेवाओं को भी इस बारे में सूचित किया गया। 

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया