लाइव न्यूज़ :

Air Force Day: वायुसेना दिवस पर पीएम मोदी ने ट्विटर पर शेयर किया वीडियो, कहा- देश हवाई योद्धाओं का आभारी

By भाषा | Updated: October 8, 2019 11:19 IST

वायुसेना के पहले दस्ते में 6 RAF ट्रेंड ऑफिसर और 19 हवाई सिपाही शामिल थे। इस दस्ते का गठन 1 अप्रैल 1933 को हुआ। इंडियन एयरफोर्स ने द्वितीय विश्व युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआज 8 अक्टूबर को वायुसेना अपना 87वां स्थापना दिवस मना रही है। आज के ही दिन साल 1932 में वायुसेना की स्थापना की गयी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघर्षों के दौरान देश की रक्षा करने और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों की मदद करने में भारतीय वायुसेना की भूमिका की मंगलवार को सराहना की। प्रधानमंत्री ने 87वें वायुसेना दिवस के मौके पर अपने ट्विटर हैंडल पर छोटा वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने ‘‘ हवाई योद्धाओं’’ के योगदान को रेखांकित किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज वायुसेना दिवस पर गौरवान्वित देश हमारे हवाई योद्धाओं और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करता है। भारतीय वायुसेना पूरे समर्पण और उत्कृष्टता के साथ भारत की सेवा करती आ रही है।’’ भारतीय वायुसेना की स्थापना आठ अक्टूबर 1932 को हुई थी।

क्यों मनाया जाता है एयरफोर्स डे

हर वर्ष इस दिन हिंडन बेस में वायुसेना दिवस मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख और तीनों सैन्य बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहते हैं। वायुसेना ने कई महत्वपूर्ण युद्धों और ऐतिहासिक मिशनों में अहम भूमिका निभाई है। 

आज 8 अक्टूबर को वायुसेना अपना 87वां स्थापना दिवस मना रही है। इसे इंडियन एयरफोर्स डे कहते हैं। आज के ही दिन साल 1932 में वायुसेना की स्थापना की गयी थी। लेकिन आजादी से पहले इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स कहा जाता था औऱ आजादी के बाद इसमें से 'रॉयल' शब्द हटा लिया गया।

वायुसेना के पहले दस्ते में 6 RAF ट्रेंड ऑफिसर और 19 हवाई सिपाही शामिल थे। इस दस्ते का गठन 1 अप्रैल 1933 को हुआ। इंडियन एयरफोर्स ने द्वितीय विश्व युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां