लाइव न्यूज़ :

पूर्वी लद्दाख में सीमा पर जारी तनाव के बीच बोले वायुसेना प्रमुख- चीन सीमा पर भी तैनात करेंगे एस-400

By शिवेंद्र राय | Updated: July 17, 2022 16:39 IST

वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन से जारी तनाव के बीच वायुसेना प्रमुख वी.आर. चौधरी ने कहा है कि वायुसेना अपनी ताकत लगातार बढ़ा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि रूसी एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की तैनाती पाकिस्तान और चीन दोनो सीमाओं पर की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देएलएसी पर नजर बनाए हुए है वायुसेनासीमा पर तैनात किए जा रहे हैं रडारपूरी सीमा की लगातार हो रही है निगरानी

नई दिल्ली: पिछले दो साल से पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ तनाव जारी है। भारतीय सेना और वायुसेना अपने भारी हथियारों के साथ सीमा पर डटी हैं। इसी बीच वायुसेना प्रमुख ने एक बड़ा बयान दिया है जो चीन की चिंता बढ़ा सकता है। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में वायुसेना प्रमुख वी.आर चौधरी ने कहा कि रूस से मिलने वाले एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम को पाकिस्तान के साथ-साथ चीन सीमा पर भी तैनात किया जाएगा।

हिंदी समाचार चैनल आजतक से बातचीत में वायुसेना प्रमुख ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर रडार लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है।  वी. आर. चौधरी ने कहा कि वायुसेना चीन सीमा पर लगातार निगरानी रखे हुए है और किसी भी चीनी गतिविधि पर अपनी नजर बनाए हुए है। 

अग्निपथ पर बोले वायुसेना प्रमुख

वायुसेना प्रमुख ने तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए लागू नए नियमों पर भी बात की। अग्निपथ पर बात करते हुए वी.आर चौधरी ने कहा कि इस योजना को लेकर देश भर में युवाओं से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। युवाओं ने इस योजना में रूचि दिखाई है, इसलिए अब तक वायुसेना को देश भर से साढे सात लाख से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। 

चीन के साथ जारी है सैन्य वार्ता

सीमा पर लगातार जारी गतिरोध के बीच आज चुशुल मोल्डो इलाके में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की वार्ता भी हो रही है। 16वें दौर की बातचीत में भारत की कोशिश चीन पर सीमा से सैनिकों की वापसी और जून 2020 से पहले वाली स्थिति बहाल करने के लिए  दबाव बनाने की है। जून महीने के आखिरी सप्ताह में एक चीनी लड़ाकू विमान भारतीय चौकियों के बेहद नजदीक आ गया था। भारत इस मुद्दे को भी बैठक के दौरान उठाने वाला है।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्समिसाइलArmyचीनलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी