लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश सरकार पर ओवैसी का तंज- अगर कांवड़ियों पर फूल बरसा रहे हैं, तो कम से कम हमारे घर तो मत तोड़िए

By शिवेंद्र राय | Updated: July 27, 2022 10:08 IST

कांवड़ियों पर हो रही पुष्प वर्षा पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसा है। ओवैसी ने कहा है कि मुसलमान, खुली जगह पर चंद मिनट के लिए के नमाज भी अदा करे तो बवाल हो जाता है। बिना किसी का नाम लिए ओवैसी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देAIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने योगी सरकार पर साधा निशानाकांवड़ियों पर हो रही पुष्प वर्षा पर कसा तंजमुसलमानों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया

नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई हिस्सों में इन दिनों कांवड़ यात्रा चल रही है। उत्तर प्रदेश में सरकार की तरफ से कांवड़ यात्रियों का स्वागत और सेवा की जा रही है। कांवड़ियों पर उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारी हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा करते नजर आ रहे हैं। कई जगहों पर सरकारी अफसर कांवड़ियों की सेवा करते नजर आए। अब  AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर तंज कसा है और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। हालांकि ओवैसी ने योगी का नाम नहीं लिया। 

असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "पुलिस ने पंखुड़ियों की बौछार की, कांवड़ियों का झंडों से "इस्तक़बाल" किया, उनके पैरों पर लोशन लगाया और उनके साथ इंतेहाई शफ़क़त से पेश आए। दिल्ली पुलिस ने लोहारों को हटाने की बात की, ताकि कांवड़िया नाराज़ न हो जाएं, उ.प्र हुकूमत ने यात्रा के रास्तों पर गोश्त पर पाबंदी लगा दी।" 

आगे ओवैसी ने तंज करते हुए कहा, "यह 'रेवड़ी कल्चर' नहीं है? मुसलमान, खुली जगह पर चंद मिनट के लिए के नमाज़ भी अदा करे तो “बवाल” हो जाता है। मुसलमानों को सिर्फ मुसलमान होने की वजह से पुलिस की गोलियों, हिरासती तशद्दुद, एनएसए, यूएपीए,  लिंचिंग, बुल्डोज़र और तोड़-फोड़ का सामना करना पड़ रहा है।" 

ओवैसी ने योगी सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए आगे कहा, "कांवड़ियों के जज़्बात इतने मुतज़लज़ल हैं कि वे किसी मुसलमान पुलिस अहलकार का नाम भी बर्दाश्त नहीं कर सकते। यह भेद-भाव क्यों? यकसानियत नहीं होनी चाहिए? एक से नफ़रत और दूसरों से मोहब्बत क्यों? एक मज़हब के लिए ट्रैफिक डाइवर्ट और दूसरे के लिए बुलडोज़र क्यों?"

ओवैसी ने इसके साथ एक खबर की तस्वीर भी लगाई जिसमें लिखा था कि मेरठ में कांवड़ियों के हंगामे की वजह से मुस्लिम चौकी इंचार्ज के नाम की पट्टी पर पुताई करा दी गई। सरकारी अफसरों के कांवणियों की सेवा करने पर तंज करते हुए ओवैसी ने लिखा है कि अगर इन पर फूल बरसा रहे हैं, तो कम से कम हमारे घर तो मत तोड़िए।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव