लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में शपथ के दौरान लगे 'जय श्री राम' के नारे, ओवैसी ने कहा- काश बच्चों की मौत भी याद आ जाए

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 18, 2019 15:00 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से मरने वाले बच्चों को लेकर विरोधी सांसदों पर निशाना साधा। ओवैसी ने अच्छा होता कि उन्हें बच्चों की मौत भी याद आ जाए।

Open in App
ठळक मुद्देएआईएमआईएम नेता और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन की लोकसभा में शपथ के दौरान 'जय श्री राम' के नारे लगे।ओवैसी ने कहा- अच्छा होता उन्हें संविधान और मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत भी याद आ जाए।

लोकसभा चुनाव में एकबार फिर हैदराबाद से सांसद चुने गए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में शपथ ली लेकिन इस दौरान कुछ सांसदों ने उनके आगे जय श्री राम के नारे लगाए। 

इस पर असदुद्दीन ओवैसी ने मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से मरने वाले बच्चों को लेकर विरोधी सांसदों पर निशाना साधा। ओवैसी ने अच्छा होता कि उन्हें बच्चों की मौत भी याद आ जाए। 

ओवैसी ने कहा, ''अच्छा है कि मुझे देखकर उन्हें ये बातें याद आती हैं, उम्मीद करता हूं कि वे संविधान और मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत को भी याद करेंगे।''

ओवैसी की शपथ ग्रहण के दौरान जय श्री राम के अलावा,  वंदे मातरम और भारत माता की जय के भी नारे लगे। 

बता दें कि इन बिहार के मुजफ्फरपुर और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चमकी बुखार, जिसे जापानी बुखार या इंसेफैलाइटिस कहा जा रहा है, उससे पीड़ित सैकड़ों मासूमों की मौत हो चुकी है। बच्चों की मौत पर शासन-प्रशासन की इंतजामी पर सवाल उठ रहे हैं और लोगों का गुस्सा फूट रहा है। 

सरकार समस्या से निपटने की बात कह रही है। बुखार और अस्पतालों में बदइंजामी के चलते जिन घरों के चिराग बुझ गए हैं, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों की मौत पर देश और दुनिया भर से सोशल मीडिया पर लोगों की जज्बाती प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

बता दें कि मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भी लोकसभा में शपथ ली। 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलअसदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चमकी बुखार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया