लाइव न्यूज़ :

ओवैसी ने असद अहमद मुठभेड़ पर पूछा सवाल- क्या जुनैद और नासिर को मारने वालों को भी गोली मारेगी भाजपा?

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 13, 2023 17:19 IST

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में असद अहमद के मारे जाने के बाद उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने पूछा कि क्या भाजपा भी जुनैद और नासिर को मारने वालों को गोली मार देगी?यूपी एसटीएफ ने अतीक अहमद के बेटे असद और उसके एक साथी गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया।

निजामाबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में असद अहमद के मारे जाने के बाद उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की। तेलंगाना के निजामाबाद में बोलते हुए उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा भी जुनैद और नासिर को मारने वालों को गोली मार देगी?

ओवैसी ने कहा, "क्या जुनैद और नासिर को मारने वालों को भी गोली मार देगी भाजपा? क्या भाजपा भी करेगी जुनैद और नासिर को मारने वालों का एनकाउंटर? नहीं, क्योंकि आप (भाजपा) धर्म के नाम पर मुठभेड़ करते हैं। आप कानून के राज को कमजोर करना चाहते हैं...संविधान का 'एनकाउंटर' कीजिए। हमारे पास अदालतें क्यों हैं...कानून...सीआरपीसी (दंड प्रक्रिया संहिता), आईपीसी (भारतीय दंड संहिता) क्यों है...यहां न्यायाधीश क्यों हैं? आपने अभी-अभी 'एनकाउंटर किलिंग' करने का फैसला किया है। तब जज क्या करेंगे? यह उनका काम है!"

उन्होंने ये भी कहा, "आपका काम है हत्यारों को पकड़ना... कोई मारे तो जेल भेजो।" बता दें कि उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने गुरुवार को झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके एक साथी गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया। विशेष अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्‍यवस्‍था) प्रशांत कुमार ने कहा, "प्रयागराज में उमेश पाल हत्‍याकांड में वांछित असद और गुलाम पांच-पांच लाख रुपये के इनामी बदमाश थे। दोनों की झांसी में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई।"

 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीBharatiya Janata Partyअतीक अहमद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

क्राइम अलर्टVIDEO: दिवंगत अतीक अहमद के गुंडों ने प्रॉपर्टी डीलर पर किया हमला, 'धुरंधर 2' में माफिया के ज़िक्र के बीच वीडियो सामने आया

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप