लाइव न्यूज़ :

विरोध के बाद दिल्ली एम्स ने पलटा आदेश, 22 जनवरी को ओपीडी सेवाएं पूरे दिन खुलेंगी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 21, 2024 11:45 IST

अस्पताल ने कहा कि किसी भी असुविधा को रोकने के लिए अपॉइंटमेंट वाले मरीजों को देखने के लिए ओपीडी खुली रहेंगी। अवकाश की घोषणा पर सियासी संग्राम शुरू हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ने पलटा आदेश22 जनवरी को ओपीडी सेवाएं खुली रहेंगी22 जनवरी, 2024 को दोपहर 2:30 बजे तक बंद करने के अपने फैसले को पलट दिया है

Delhi News Updates:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ने रविवार को राम मंदिर समारोह पर सरकारी आदेश के मद्देनजर अपनी ओपीडी सेवाओं को 22 जनवरी, 2024 को दोपहर 2:30 बजे तक बंद करने के अपने फैसले को पलट दिया है। अस्पताल ने कहा कि किसी भी असुविधा को रोकने के लिए अपॉइंटमेंट वाले मरीजों को देखने के लिए ओपीडी खुली रहेंगी।

बता दें कि   राम मंदिर के उद्घाटन समारोह यानी 22 जनवरी को दिल्ली के एम्स, सफदरजंग और राम मनोहर लोहिया अस्पतालों सहित अन्य  अस्पतालों द्वारा आधे दिन के अवकाश की घोषणा पर सियासी संग्राम शुरू हो गया था। दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा संचालित चार अस्पतालों में 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक ओपीडी सेवाओं को बंद रखने का फैसला किया गया गया था।

विपक्ष ने केंद्र सरकार के संचालित अस्पतालों के इस निर्णय पर सवाल उठाते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की थी। हालांकि अस्पतालों की ओर से अपनी घोषणा में यह भी कहा गया है कि 22 जनवरी के दिन अस्पताल की सभी महत्वपूर्ण और आपातकालीन सेवाएं यथावत जारी रहेंगी और उन्हें नहीं बंद किया जाएगा।

बता दें कि 22 जनवरी को  विभिन्न राज्यों की सरकारों ने अवकाश का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, असम, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे कई राज्यों ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है और निजी और सरकारी स्कूलों को आधे दिन के लिए बंद करने या बंद करने का आदेश दिया है।

राजधानी दिल्ली में सभी सरकारी दफ्तर आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। महाराष्ट्र ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। राम मंदिर के प्रतिष्ठापन के दिन 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य प्रतिष्ठानों के सभी कर्मचारियों के लिए सोमवार को आधे दिन की छुट्टी (दोपहर 2.30 बजे तक) की घोषणा की है।

टॅग्स :एम्सअयोध्याराम मंदिरNew Delhiमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील