लाइव न्यूज़ :

karnataka: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करेंगे नए मुख्यमंत्री का नाम, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से पास हुआ प्रस्ताव

By रुस्तम राणा | Updated: May 14, 2023 22:13 IST

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में जो प्रस्ताव पास हुआ है उसके मुताबिक कांग्रेस विधायक दल के नेता के चयन को एआईसीसी अध्यक्ष के निर्णय पर छोड़ने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक दल के नेता के चयन को AICC अध्यक्ष के निर्णय पर छोड़ने का फैसला कियाकर्नाटक मुख्यमंत्री पद की रेस में डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया का नाम सबसे आगे हैदोनों नेताओं के समर्थक अपने-अपने नेता को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं

बेंगलुरु: कर्नाटक में कांग्रेस का मुख्यमंत्री कौन होगा, अब इसका फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। रविवार शाम को संपन्न हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित हुआ है। प्रस्ताव के मुताबिक कांग्रेस विधायक दल के नेता के चयन को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्णय पर छोड़ने का फैसला किया है।

इससे पहले, कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल के साथ निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के साथ बैठक की। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता चुनने के लिए वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे, जितेंद्र सिंह और दीपक बाबरिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, सिद्धारमैया ने सीएलपी पार्टी के एक नए नेता की नियुक्ति के लिए एआईसीसी अध्यक्ष को अधिकृत करते हुए सिंगल-लाइन प्रस्ताव पेश किया और 135 कांग्रेस विधायकों ने सर्वसम्मति से उनके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। डीके शिवकुमार ने भी इसका समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने खड़गे को प्रस्तावों के बारे में सूचित किया और खड़गे ने फिर केसी वेणुगोपाल को निर्देश दिया कि 3 वरिष्ठ पर्यवेक्षकों को प्रत्येक विधायिका की व्यक्तिगत राय लेनी चाहिए और उन्हें आलाकमान तक पहुंचाना चाहिए। 

राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीट जीतीं, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीट जीतीं।

टॅग्स :Karnataka Congress MLAमल्लिकार्जुन खड़गेMallikarjun Khargeसिद्धारमैयाSiddaramaiah
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार