लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक ने तमिलनाडु विस से बहिर्गमन किया

By भाषा | Updated: August 26, 2021 17:25 IST

Open in App

तमिलनाडु की सरकार के विल्लुपुरम में दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के नाम पर बने विश्वविद्यालय को अन्नामलई विश्वविद्यालय के साथ जोड़ने के फैसले के खिलाफ विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने बृहस्पतिवार को विधानसभा से बहिर्गमन किया और आरोप लगाया कि राज्य की द्रमुक सरकार के निर्णय का कारण ‘राजनीति प्रतिशोध’ है। विधानसभा में विपक्ष के नेता के पलानीस्वामी ने कहा कि दिवंगत जयललिता ने मुख्यमंत्री के रूप में राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में एक "क्रांति" की शुरुआत की थी और उनके प्रयासों को मान्यता देते हुए, पिछली अन्नाद्रमुक सरकार ने विश्वविद्यालय का नाम उनके नाम पर रखने का फैसला किया था, जिसे राज्यपाल की मंजूरी भी मिली थी। विश्वविद्यालय में कुलपति भी नियुक्त किया गया था लेकिन छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों के बाद सरकार बदल गई। पलानीस्वामी ने ने कहा कि बृहस्पतिवार को विधानसभा में एक चर्चा के दौरान उनकी पार्टी के विधायक और पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री के पी अंबालागन ने सरकार से विल्लुपुरम में संस्थान को कामकाज करते रहने देने का आग्रह किया, जिसका नाम दिवंगत मुख्यमंत्री के नाम पर रखा गया है।विपक्ष के नेता ने पत्रकारों से कहा, “लेकिन उच्च शिक्षा मंत्री (के पोनमुडी) ने कहा कि विश्वविद्यालय को अन्नामलई विश्वविद्यालय से जोड़ा जाएगा। तो हमने बहिर्गमन कर गये।” उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, “निश्चित रूप से, यह राजनीतिक प्रतिशोध के कारण किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउपचुनाव या राष्ट्रपति शासन? क्या होगा अगर विजय के नेतृत्व वाली TVK के 108 विधायक, तमिलनाडु में DMK-AIADMK गठबंधन को रोकने के लिए एक साथ इस्तीफ़ा दे दें?

भारतTamil Nadu Government Formation: विजय के सीएम बनने पर सस्पेंस बरकरार; DMK-AIADMK गठबंधन रोकने के लिए टीवीके के 108 विधायकों का इस्तीफा? जानें क्या होगा

भारतTamil Nadu Govt Formation: आज दोपहर तक दावेदारी पेश करेंगे विजय, TVK ने कमर कसी; गठबंधन की मेज पर मंथन तेज

भारतTamil Nadu Election Results 2026: टीवीके 107, डीएमके 60 और एआईडीएमके को मिलीं 47 सीटें, बीजेपी का भी खुला खाता

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल