लाइव न्यूज़ :

मुंबईः एयरइंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से बाल-बाल बचे 131 यात्री

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 20, 2018 23:15 IST

समाचारा एजेंसी एएनआई के अनुसार, मुंबई-अहमदाबाद फ्लाइट की आपात लैंडिंग को लेकर 8:15 पर घोषणा की गई, जिसके बाद उसे मुंबई एयरपोर्ट पर 8:36 मिनट पर सुरक्षित लैंड कराया गया।

Open in App

मुंबई, 20 जूनः एयरइंडिया की एक फ्लाइट में बुधवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब मुंबई एयरपोर्ट पर उसकी आपात लैंडिंग कराई गई। दरअसल, एयरइंडिया की अहमदाबाद-मुंबई फ्लाइट एआई 985 की हाइड्रोलिक फेलियर के चलते की आपात लैंडिंग कराई गई है।

समाचारा एजेंसी एएनआई के अनुसार, मुंबई-अहमदाबाद फ्लाइट की आपात लैंडिंग को लेकर 8:15 पर घोषणा की गई, जिसके बाद उसे मुंबई एयरपोर्ट पर 8:36 मिनट पर सुरक्षित लैंड कराया गया।बताया जा रहा है कि फ्लाइट ने बुधवार को अहमदाबाद से शाम 7:30 बजे उड़ान भरी थी, जिसमें 131 यात्री सवार थे। वहीं, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पायलटों को पता लगा कि प्लेन के हाइड्रोलिक फेल हो गए हैं, जिसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट से संपर्क किया और आपातकाल लैंडिंग कराने के लिए कहा, जिसके बाद 8 बजकर 36 मिनट पर आपात लैंडिंग करवाई गई।वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जैसी ही पायलट ने विमान की आपात लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क साधा वैसे ही हड़कंप मच गया और आनन-फानन में एयरपोर्ट प्रशसान आपात लैंडिंग करवाने से पहले रन-वे पर दमकल की गाड़िया और एंबुलेंस तैनात कर दिए थे। इसके बाद विमान की लैंडिंग करवाई गई। 

सबसे बड़ी बात यह है कि विमान में हाइड्रोलिक फेलियर की बात पता चलते ही पायलट ने सूझबूझ दिखाई और तत्काल प्रभाव से आपात लैंडिंग करवाने के लिए संपर्क साधा, जिसकी वजह से सुरक्षित सभी यात्रियों को पहुंचाया गया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :एयर इंडियामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार