लाइव न्यूज़ :

Ahmedabad-Gandhinagar Metro Rail: जन्मदिन से पहले देंगे तोहफा?, 16 सितंबर को पीएम मोदी अहमदाबाद से गांधीनगर तक मेट्रो रेल विस्तार का करेंगे उद्घाटन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2024 06:42 IST

Ahmedabad-Gandhinagar Metro Rail: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तौर पर अपने तीसरे कार्यकाल के लिए नौ जून को पदभार ग्रहण करने के बाद यह मोदी की पहली गुजरात यात्रा होगी।

Open in App
ठळक मुद्देAhmedabad-Gandhinagar Metro Rail: दूसरे चरण का पहला भाग 21 किलोमीटर तक फैला है। Ahmedabad-Gandhinagar Metro Rail: शुरुआत में कुल आठ नए मेट्रो स्टेशन शामिल होंगे।Ahmedabad-Gandhinagar Metro Rail: दूसरा भाग गांधीनगर में सेक्टर-1 को महात्मा मंदिर से जोड़ेगा।

Ahmedabad-Gandhinagar Metro Rail: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 सितंबर को अपने गुजरात दौरे के दौरान अहमदाबाद से गांधीनगर तक बहुप्रतीक्षित मेट्रो रेल विस्तार का उद्घाटन करेंगे। इस मेट्रो ट्रेन विस्तार से दोनों शहरों के बीच सम्पर्क बेहतर होगा। गुजरात सरकार ने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री 15 सितंबर से अपने गृह राज्य के दो दिन के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह अहमदाबाद मेट्रो विस्तार के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के तौर पर अपने तीसरे कार्यकाल के लिए नौ जून को पदभार ग्रहण करने के बाद यह मोदी की पहली गुजरात यात्रा होगी।

बयान में कहा गया है कि दूसरे चरण का पहला भाग 21 किलोमीटर तक फैला है। इसमें शुरुआत में कुल आठ नए मेट्रो स्टेशन शामिल होंगे और आवासीय व वाणिज्यिक, दोनों क्षेत्रों में निर्बाध और कुशल परिवहन सेवाएं प्रदान की जाएंगी। चरण एक का दूसरा भाग गांधीनगर में सेक्टर-1 को महात्मा मंदिर से जोड़ेगा।

जो राज्य की राजधानी का एक इलाका है, जिसमें एक बड़ा सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र है। मोटेरा से गांधीनगर के सेक्टर-1 तक फैला यह नया चरण ‘गिफ्ट सिटी’ जैसे महत्वपूर्ण केन्द्रों को जोड़ेगा। इससे पेशेवरों, छात्रों और पर्यटकों के लिए पहुंच आसान हो जाएगी।

टॅग्स :गुजरातमेट्रोनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल