लाइव न्यूज़ :

नेहरू जैकेट पहनने से मोदी नेहरु नहीं बन सकते: अहमद पटेल

By विकास कुमार | Updated: December 30, 2018 12:56 IST

पीएम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "आप (मोदी) केवल 'नेहरू जैकेट' पहनने से जवाहर लाल नेहरू नहीं बन सकते। इसी तरह आप विदेशी दौरों पर जाकर इंदिरा गांधी भी नहीं बन सकते। आप डिजाइनर जैकेट और कुर्ते पहनने से राजीव गांधी नहीं बन सकते।

Open in App
ठळक मुद्देअपने गृह राज्य गुजरात में एक रैली को संबोधित कर रहे थे अहमद पटेल अहमद पटेल ने मोदी सरकार को सभी मोर्चों पर बताया फेल

गांधी परिवार के करीबी और गुजरात से राज्यसभा के सांसद अहमद पटेल ने नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी ने 2014 में जितने भी वादे लिए थे, उनमें से कोई पूरा नहीं हो पाया है। जनता इस बार उन्हें बुरी तरह नकारने वाली है। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक,  गुजरात के साबरकांठा में एक रैली को संबोधित करते हुए पटेल ने कहा, "जब आप झूठे वादे करके और झूठ फैलाकर 2014 में सत्ता में आए तो आपने नहीं सोचा होगा कि आप केवल चार साल में अलोकप्रिय हो जाएंगे। लोगों का अब बीजेपी से मोहभंग हो गया है। इसलिए कांग्रेस तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव जीती।"

अहमद पटेल ने कहा, "जब 2014 में आप सत्ता में आए तो आपने सोचा कि आप हमेशा शासन करेंगे। यह आपका घमंड था। आपने यह एहसास नहीं किया कि अगर जनता आपको सत्ता में ला सकती है तो वह आपको बाहर भी कर सकती है।" उन्होंने आगे कहा कि आप बिना निमंत्रण के पाकिस्तान चले गए बिरयानी खाने और आपने नवाज शरीफ को भी निमंत्रण दिया। अहमद पटेल पीएम मोदी पर उन्हीं के अंदाज में निशाना साधते हुए दिखे।

मोदी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, "आप (मोदी) केवल 'नेहरू जैकेट' पहनने से जवाहर लाल नेहरू नहीं बन सकते। इसी तरह आप विदेशी दौरों पर जाकर इंदिरा गांधी भी नहीं बन सकते। आप डिजाइनर जैकेट और कुर्ते पहनने से राजीव गांधी नहीं बन सकते। ऐसे नेताओं की जमात में शामिल होने के लिए, आपको उनकी तरह त्याग करना होता है। क्या आपमें ऐसा करने का साहस है?"

अहमद पटेल ने पाकिस्तान के मामले में सरकार के नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को सबक सिखाया था। अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद उन्होंने बांग्लादेश को आजाद करवाया और पाकिस्तान की 1 लाख सेना भारत के सामने घुटने टेकने को मजबूर हो गई। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजवाहरलाल नेहरूइंदिरा गाँधीराजीव गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप