लाइव न्यूज़ :

JK: पीएम मोदी के दौरे से पहले जम्‍मू में 'संदिग्ध धमाका', रैली स्‍थल से महज 12 क‍िमी दूर पर हुई घटना

By आजाद खान | Updated: April 24, 2022 10:20 IST

'संदिग्ध धमाका' की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और इसकी जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के दौरे से पहले 'संदिग्ध धमाका' की खबर सामने आ रही है।यह 'संदिग्ध धमाका' कार्यक्रमस्थल से 12 किमी दूर ललियाना गांव के एक खेत में हुआ है।पीएम मोदी सांबा पंचायती राज दिवस के मौके पर जम्मू जा रहे है।

श्रीनगर: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का जम्मू दौरा है। ऐसे में आज यहां पर पीएम मोदी के रैली से पहले 'संदिग्ध धमाका' होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, जहां पीएम मोदी का कार्यक्रम होगा उस कार्यक्रमस्थल से 12 किमी दूर ललियाना गांव के एक खेत में यह 'संदिग्ध धमाका' हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंचकर इसकी जानकारी ले रही है। आपको बता दें कि पीएम मोदी आज सांबा पंचायती राज दिवस के मौके पर जम्मू जा रहे है। ऐसे में उनकी सुरक्षा के कड़े इन्तजाम किए गए है। 

'संदिग्ध धमाके' की हो रही है जांच

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह घटना जम्मू के बिश्नाह के ललियाना गांव में घटी है। बताया जा रहा है कि इस स्थान से पीएम मोदी की रैली का स्थल केवल 12 किलो मीटर ही दूर है। वहीं यह भी खबरे सामने आ रही है कि इस 'संदिग्ध धमाके' के कारण जमीन में करीब डेढ फुट गहरा गड्ढा बन गया है। एएनआई के अनुसार, जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि अभी तक के जांच में यह सामने आया है कि यह बिजली गिरने या उल्कापिंड की घटना हो सकती है। हालांकि इसकी जांच अभी भी जारी है और इससे जुड़ी और भी जानकारी अभी आनी बाकी है। 

शुक्रवार को हुई थी आतंकियों से मुठभेड़

गौरतलब है कि पीएम मोदी के जम्मू कश्मीर दौरे से पहले शुक्रवार को सुरक्षाकर्मी और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए थे। वहीं इस मुठभेड़ में सीआईएसएफ के का एक अधिकारी भी शहीद हो गया था। यह मुठभेड़ जम्मू के बाहरी इलाके सुंजवां में हुआ था। इस मुठभेड़ के बाद इलाके की तलाशी भी ली गई थी। पिछले कुछ महीनों से घाटी में आतंकियों की हलचल बढ़ गई है जिससे सुरक्षाकर्मियों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ की खबरे लगातार आ रही है। जम्मू कश्मीर में पीएम मोदी आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वे 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह