लाइव न्यूज़ :

अगस्ता वेस्टलैंड मामला: मिशेल के बाद एक और आरोपी राजीव सक्सेना का प्रत्यर्पण, दुबई से लाए गए भारत

By भाषा | Updated: January 31, 2019 09:57 IST

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने उन्हें हिरासत में ले लिया है और उन्हें बाद में दिन में यहां एक अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दुबई प्रशासन ने भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर दोनों को बुधवार को पकड़ा था।

Open in App

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में वांछित दुबई के एक कारोबारी और एक कॉरपोरेट विमानन लॉबिस्ट को भारत प्रत्यर्पित किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि राजीव शमशेर बहादुर सक्सेना 3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर धन शोधन मामले में वांछित है और लॉबिस्ट दीपक तलवार विदेशी फंडिंग के जरिए प्राप्त 90 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का दुरुपयोग करने के मामले में ईडी तथा सीबीआई की वांछित सूची में है। इन्हें तड़के करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से दिल्ली लाया गया।

ईडी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने उन्हें हिरासत में ले लिया है और उन्हें बाद में दिन में यहां एक अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दुबई प्रशासन ने भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर दोनों को बुधवार को पकड़ा था।

इस मामले में सह आरोपी और कथित बिचौलिए ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन जेम्स मिशेल को हाल ही में दुबई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। वह अभी न्यायिक हिरासत में है। सक्सेना के वकीलों ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात में प्रत्यर्पण की कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई और उन्हें भारत भेजते समय उनके परिवार या वकीलों से संपर्क करने नहीं दिया गया।

तलवार पर आपराधिक षडयंत्र, जालसाजी और उनके एनजीओ से एम्बुलेंस और अन्य सामान के लिए मिली 90.72 करोड़ रुपये की विदेशी निधि की कथित हेराफेरी के लिए एफसीआरए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। संप्रग सरकार के दौरान कुछ विमान सौदों में भी उनकी भूमिका जांच के घेरे में है।

तलावार पर भ्रष्टाचार के आपराधिक मामलों में ईडी और सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। आयकर विभाग ने भी उस पर कर चोरी का आरोप लगाया है। ईडी ने दुबई के पाम जुमेरह निवासी राजीव सक्सेना को मामले में कई बार समन भेजा था और उनकी पत्नी शिवानी सक्सेना को जुलाई 2017 में चेन्नई हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया था। वह अब जमानत पर बाहर हैं।

टॅग्स :अगस्ता वेस्टेलैंड मामला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में क्रिश्चियन मिशेल नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

भारतअगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के आरोपी ने जेल में शुरू की भूख हड़ताल, ब्रिटिश प्रधानमंत्री से दखल देने की मांग की

भारतअगस्ता वेस्टलैंडः मोदी सरकार एवं फिनमेकानिका के बीच क्या ‘गुप्त सौदा’ है, कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

भारतAgusta Westland: अगस्ता मामले में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी ने बताया- कैसे दी गई रिश्वत

भारतहेलीकॉप्टर घोटालाः दिल्ली की एक कोर्ट ने आरोप पत्र का संज्ञान लेने पर फैसला रखा सुरक्षित, 25 को फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण