लाइव न्यूज़ :

अगस्तावेस्टलैंड मामला: कोर्ट ने रक्षा एजेंट सुशेन मोहन गुप्ता को 20 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: April 8, 2019 23:09 IST

जांच एजेंसी ने कहा था कि इस मामले में सरकारी गवाह बने राजीव सक्सेना के खुलासों के बाद गुप्ता की भूमिका सामने आयी। सक्सेना के संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित होने के बाद और एजेंसी ने उसे यहां गिरफ्तार कर लिया। 

Open in App

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामले में गिरफ्तार कथित रक्षा एजेंट सुशेन मोहन गुप्ता को 20 अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने गुप्ता को न्यायिक हिरासत में भेजा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत गुप्ता को गिरफ्तार किया था।

गुप्ता के वकील ने अदालत से उन्हें किसी अलग सेल में स्थानान्तरित करने का अनुरोध किया लेकिन अदालत ने इससे इंकार करते हुए कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है। अदालत ने गुप्ता को अदालतीकक्ष में अपने वकील से 25 मिनट बात करने की अनुमति दी। गुप्ता की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी। उन्होंने शनिवार को यह याचिका दायर की थी। अदालत ने गुप्ता की हिरासत दो दिन बढाई थी जो सोमवार को खत्म हो रही थी।

अदालत ने अपनी जमानत याचिका पर एजेंसी से नौ अप्रैल तक जवाब देने को कहा था। जांच एजेंसी ने कहा था कि इस मामले में सरकारी गवाह बने राजीव सक्सेना के खुलासों के बाद गुप्ता की भूमिका सामने आयी। सक्सेना के संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित होने के बाद और एजेंसी ने उसे यहां गिरफ्तार कर लिया। 

टॅग्स :अगस्ता वेस्टेलैंड मामला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में क्रिश्चियन मिशेल नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

भारतअगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के आरोपी ने जेल में शुरू की भूख हड़ताल, ब्रिटिश प्रधानमंत्री से दखल देने की मांग की

भारतअगस्ता वेस्टलैंडः मोदी सरकार एवं फिनमेकानिका के बीच क्या ‘गुप्त सौदा’ है, कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

भारतAgusta Westland: अगस्ता मामले में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी ने बताया- कैसे दी गई रिश्वत

भारतहेलीकॉप्टर घोटालाः दिल्ली की एक कोर्ट ने आरोप पत्र का संज्ञान लेने पर फैसला रखा सुरक्षित, 25 को फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर