लाइव न्यूज़ :

आगरा नगर निगमः ताज महल को एक करोड़ रुपये का नोटिस, 15 दिन के अंदर जमा करने को कहा, जानें

By भाषा | Updated: December 19, 2022 21:39 IST

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, आगरा (एएसआई) के अधिकारियों के अनुसार, गृहकर का एक नोटिस एत्माद्दौला स्मारक को भी भेजा गया है। संरक्षित स्मारक एत्माद्दौला को यह नोटिस एत्माद्दौल फोरकोर्ट के नाम से भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देताजमहल और एत्माद्दौला के संबंध में भेजे गये नोटिस का जवाब देकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।ताजमहल और एत्माद्दौला राष्ट्रीय स्मारक है और यह केंद्र और राज्य सरकार की संपत्ति हैं।नगर निगम द्वारा कर गणना के लिये लगाई गयी एजेंसी की गलती से ऐसा हुआ होगा।

आगराः आगरा में नगर निगम ने ताजमहल को एक करोड़ से अधिक रुपये का नोटिस भेजा है। नोटिस में गृहकर, जलकर और सीवर कर इत्यादि शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक, अकेले गृहकर के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये का नोटिस पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को भेजा गया है।

नोटिस में 15 दिन के अंदर यह गृहकर जमा करने को कहा गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, आगरा (एएसआई) के अधिकारियों के अनुसार, गृहकर का एक नोटिस एत्माद्दौला स्मारक को भी भेजा गया है। संरक्षित स्मारक एत्माद्दौला को यह नोटिस एत्माद्दौल फोरकोर्ट के नाम से भेजा गया है।

इस संबंध में पूछे जाने पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग में अधीक्षक डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि ताजमहल और एत्माद्दौला के संबंध में भेजे गये नोटिस का जवाब देकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। उन्होंने कहा कि ताजमहल और एत्माद्दौला राष्ट्रीय स्मारक है और यह केंद्र और राज्य सरकार की संपत्ति हैं।

उन्होंने संभावना जताई कि नगर निगम द्वारा कर गणना के लिये लगाई गयी एजेंसी की गलती से ऐसा हुआ होगा। पुरातत्व विभाग नगर निगम को जवाब भेजकर स्थिति स्पष्ट कर देगा। इस बाबत सहायक नगर आयुक्त सरिता सिंह ने बताया, “साईं कंस्ट्रक्शन कंपनी को गृह कर गणना की जिम्मेदारी दी गयी है। गूगल मैपिंग के चलते कुछ जगह गड़बड़ी पता चली है। इसकी जांच करायी जा रही है। ” 

टॅग्स :ताज महलआगराउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी