लाइव न्यूज़ :

Agnipath Protest: वरुण गांधी का प्रदर्शनकारियों को मैसेज- 'पहले देश का हित समझता है सैनिक...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 17, 2022 17:52 IST

वरुण गांधी ने अग्निपथ योजना को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों से कहा कि वह अपनी क्षमता के अनुसार युवाओं की चिंताओं को सही जगह पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदर्शनकारियों की मांगों का समर्थन करते हुए वरुण गांधी ने कहा कि हालांकि मांगें जायज हैं, लेकिन उन मांगों को प्राप्त करने में लोकतांत्रिक गरिमा को बनाए रखना होगा।उन्होंने कहा कि 24 घंटे के भीतर योजना में संशोधन किया गया है जिससे हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी आगे की मांगों को सुनेगी।

नई दिल्ली: भाजपा सांसद वरुण गांधी ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी कर प्रदर्शनकारियों से अपनी मांगों को लेकर हिंसा का रास्ता नहीं अपनाने का आग्रह किया। बता दें कि वरुण गांधी पहले से ही अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने ट्विटर पर अपना एक वीडियो मैसेज साझा किया है। इस वीडियो मैसेज में गांधी प्रदर्शनकारियों से हिंसा न करने को लेकर अपील कर रहे हैं। 

वरुण गांधी ने कहा, "एक सैनिक पहले देश का हित समझता है। इसलिए देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर मांग करना अनैतिक है।" यही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि वह अपनी क्षमता के अनुसार युवाओं की चिंताओं को सही जगह पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे कहा, "आज की मेरी अपील को एक बड़े भाई की ओर से आने वाली प्रार्थना मानें। गंभीर समस्याओं का समाधान चर्चा में है। आप देश के भविष्य हैं और इसलिए आपसे बहुत कुछ की उम्मीद की जाती है। मैं आपकी मांगों को सुनने के लिए सब कुछ करूंगा।"

अपनी बात को जारी रखते हुए भाजपा सांसद ने कहा, "इसमें हम साथ हैं। लेकिन अहिंसा के पथ पर। एक सैनिक हमेशा देश के कल्याण के बारे में सोचता है। इसे देखते हुए देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर हमारी मांग रखना गलत है।" प्रदर्शनकारियों की मांगों का समर्थन करते हुए वरुण गांधी ने कहा कि हालांकि मांगें जायज हैं, लेकिन उन मांगों को प्राप्त करने में लोकतांत्रिक गरिमा को बनाए रखना होगा। उन्होंने आगे कहा कि 24 घंटे के भीतर योजना में संशोधन किया गया है जिससे हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी आगे की मांगों को सुनेगी।

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमवरुण गांधीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो