लाइव न्यूज़ :

"नीतीश कुमार पर उम्र का असर है...कहना कुछ और चाहते है बोल कुछ और देते हैं", बिहार सीएम के बयान पर प्रशांत किशोर का पलटवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2022 15:38 IST

सीएम नीतीश कुमार पर बोलते हुए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा, “कुमार जब बोलना शुरू करते हैं, तो कहना कुछ चाहते हैं और बोल कुछ देते हैं। अगर उनको लगता है कि मैं भाजपा के लिए काम कर रहा हूं तो मैं उन्हें ऐसा सुझाव क्यों दूंगा, जिससे कांग्रेस मजबूत हो।”

Open in App
ठळक मुद्देचुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार पर उम्र का असर है, वे कहना कुछ और चाहते है लेकिन बोल कुछ और देते है। इस पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा है, “अंग्रेजी का शब्द ‘डिलूशनल’ नीतीश कुमार पर बिलकुल सही बैठता है।”

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उम्र का असर दिखने लगा है और साथ ही वह उन लोगों से घिरे होने के कारण “राजनीतिक रूप से अलग-थलग” महसूस कर रहे हैं, जिन पर उन्हें भरोसा नहीं है। 

आपको बता दें कि 71 साल के नीतीश कुमार ने एक दिन पहले किशोर के बारे में कहा था कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए काम कर रहे हैं और एक बार उन्होंने उन्हें जद (यू) का कांग्रेस में विलय करने की सलाह दी थी। 

प्रशांत किशोर ने क्या बयान दिया 

मामले में बोलते हुए किशोर ने कहा, “नीतीश कुमार पर धीरे-धीरे उम्र का असर दिखने लगा है। वह घबराए हुए दिखते हैं।” गौरतलब है कि किशोर पेशेवर रूप से और पार्टी में शामिल होकर भी कुमार के साथ काम कर चुके हैं। फिलहाल वह बिहार की 3,500 किलोमीटर लंबी ‘पदयात्रा’ पर हैं। 

'नीतीश कुमार कह रहे हैं कि मैं बीजेपी के एजेंडे पर काम कर रहा हूं फिर खुद ही कहते हैं कि मैंने उन्हें कांग्रेस के साथ विलय करने को कहा। नीतीश भ्रमित और राजनीतिक रूप से अलग-थलग होते जा रहे हैं। वह उन लोगों से घिरे हुए हैं, जिनपर वह भरोसा नहीं कर सकते।'

नीतीश कुमार कहना कुछ चाहते हैं और बोल कुछ और देते हैं- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर को एक वीडियो में कहते हुए सुना गया है, “कुमार जब बोलना शुरू करते हैं, तो कहना कुछ चाहते हैं और बोल कुछ देते हैं। अगर उनको लगता है कि मैं भाजपा के लिए काम कर रहा हूं तो मैं उन्हें ऐसा सुझाव क्यों दूंगा, जिससे कांग्रेस मजबूत हो।” किशोर ने कहा कि वह ऐसी बातें करते रहते हैं, जिनका कोई मतलब नहीं होता। 

किशोर ने आगे कहा, “अंग्रेजी का शब्द ‘डिलूशनल’ नीतीश कुमार पर बिलकुल सही बैठता है। वह राजनीतिक रूप से अलग-थलग महसूस कर रहे हैं क्योंकि वह उन लोगों से घिरे हुए हैं जिन पर उन्हें भरोसा नहीं है। इससे वह भयभीत हो गए हैं और घबराहट में ऐसी बातें कहते रहते हैं जिनका कोई मतलब नहीं होता।” 

टॅग्स :प्रशांत किशोरकांग्रेसBJPनीतीश कुमारवायरल वीडियोजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?