लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता को लिखी चिठ्ठी, कहा-आने वाले दिन और भी मुश्किल भरे हैं

By स्वाति सिंह | Updated: May 26, 2019 23:11 IST

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के लोगों को पत्र लिखकर धन्यवाद व्यक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी ने लिखा 'लोकसभा चुनाव में हर बार की तरह मुझमें अपना विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने आगे लिखा 'मैं जानती हूं कि आने वाले दिन और भी मुश्किल भरे हैं

रायबरेली लोकसभा सीट जीतने के बाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यहां की जनता का आभार व्यक्त किया। सोनिया ने रविवार को रायबरेली की जनता को एक पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित अलावा सपा, बसपा का भी आभार व्यक्त किया है।

सोनिया गांधी ने लिखा 'लोकसभा चुनाव में हर बार की तरह मुझमें अपना विश्वास व्यक्त किया। कांग्रेस के एक- एक कार्यकर्ता के अलावा सपा, बसपा, स्वाभिमान दल के साथियों ने जिस तरह मेरी जीत के लिए परिश्रम किया, उसके लिए मैं आभारी हूं। मेरा जीवन आप सबके सामने एक खुली किताब की तरह रहा है। आप मेरा परिवार हैं। आपसे मुझे जो हौसला मिलता है, वही मेरी असली धरोहर है।''

उन्होंने आगे लिखा 'मैं जानती हूं कि आने वाले दिन और भी मुश्किल भरे हैं लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि आपके समर्थन और विश्वास की शक्ति के सहारे कांग्रेस हर चुनौती को पार करेगी। लड़ाई कितनी भी लंबी हो, मैं आपको वचन देती हूं कि देश के बुनियादी मूल्यों की रक्षा के लिए मैं भी अपना सर्वस्व कुर्बान करने में कभी पीछे नहीं हटूंगी। आपसे मिले प्रेम, स्नेह और समर्थन के लिए मैं आपको दिल से धन्यवाद देती हूं।'

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सोनिया गांधी ने रायबरेली सीट से बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को 1.67 लाख से ज़्यादा वोटों के अंतर से हराया।

टॅग्स :सोनिया गाँधीलोकसभा चुनावकांग्रेसरायबरेलीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल