लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 का प्रकोप घटने के बाद पश्चिम रेलवे की 80 फीसद यात्री रेलें बहाल : महाप्रबंधक

By भाषा | Updated: August 12, 2021 19:44 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 12 अगस्त कोविड-19 का प्रकोप घटने के बाद पश्चिम रेलवे ने करीब 80 फीसद यात्री रेलगाड़ियों का परिचालन बहाल कर दिया है और महामारी की स्थिति नियंत्रित रहने पर अगले एक-दो महीने में इसकी अधिकतर ट्रेनें मुसाफिरों को लेकर फिर पटरी पर दौड़ने लगेंगी। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी ।

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल ने यहां संवाददाताओं को बताया, "हम अपनी 80 फीसद यात्री रेलगाड़ियों का परिचालन दोबारा शुरू कर चुके हैं। अगर कोविड-19 की स्थिति काबू में बनी रही, तो अगले एक-दो महीने के भीतर हमारी अधिकतर यात्री रेलगाड़ियां बहाल हो जाएंगी।"

उन्होंने हालांकि बताया कि फिलहाल कुछ रेलगाड़ियों में बहुत कम यात्री सफर कर रहे हैं और इसके बावजूद आम लोगों की सुविधा के लिए ये ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

मीडिया के साथ बातचीत से पहले, कंसल ने इंदौर जिले के पातालपानी-कालाकुंड के विरासत ट्रैक का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में हरी-भरी वादियों से होकर गुजरने वाले इस ट्रैक को राज्य के पर्यटन विभाग की मदद से संवारा जाएगा।

महाप्रबंधक ने यह भी बताया कि डॉ. आम्बेडकर नगर (महू)-खंडवा मीटर गेज खंड को ब्रॉड गेज में बदलने के लिए सर्वेक्षण जारी है।

उन्होंने बताया कि आमान (गेज) परिवर्तन से पहले इस खंड पर तकनीकी जांच कर कुछ स्थानों पर पटरियों की मार्ग रेखा (अलाइनमेंट) बदली जा रही है ताकि रेलों के आवागमन में भविष्य में कोई दिक्कत न हो।

कंसल, रतलाम मंडल के दो दिवसीय दौरे पर आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच