लाइव न्यूज़ :

पांच राज्यों में हार के बाद चिराग पासवान ने BJP को दी नसीहत, कहा-हनुमान के बारे में दिए बयानो से दिगभ्रमित होती जनता

By भाषा | Updated: December 13, 2018 20:26 IST

पटना में पत्रकारों से बातचीत चिराग ने कहा, ‘‘यह समझने की जरूरत है कि राजग का एजेंडा हमेशा विकास रहा है।’’

Open in App

लोजपा संसदीय दल के अध्यक्ष और प्रदेश के जमुई से सांसद चिराग पासवान ने पांच राज्यों के आए चुनाव परिणाम पर भाजपा को परोक्ष रूप से नसीहत देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि मंदिर और भगवान हनुमान के बारे में दिये गए बयानो से जनता दिगभ्रमित होती है ।

पटना में पत्रकारों से बातचीत चिराग ने कहा, ‘‘यह समझने की जरूरत है कि राजग का एजेंडा हमेशा विकास रहा है । इसपर राम मंदिर के बारे में और भगवान हनुमान को लेकर विवादित बयान के हावी होने से जनता कहीं न कहीं दिग्भ्रमित होती है और निराश होती है क्योंकि वे आपसे इस तरह की उम्मीद नहीं करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गलती से जो चोट (पांच राज्यों के आए चुनाव परिणाम) लगी है, वह आगामी लोकसभा चुनाव में हमें और सतर्क करेगी ।’’ रालोसपा के राजग से बाहर होने के बाद इस गठबंधन में लोजपा के अधिक सीट मिलने को लेकर आशांवित होने के बारे में पूछे जाने पर चिराग ने कहा कि हमारी प्राथमिकता गठबंधन को और अधिक मजबूत करना और 2014 के लोकसभा चुनाव से अधिक सीट हासिल करना है ।

राजग के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे के बारे में पूछने पर चिराग ने कहा, ‘‘पांच राज्यों का परिणाम आने के बाद से भाजपा के किसी भी नेता के साथ हमलोगों की कोई बैठक नहीं हुई है । इस चुनाव के बाद मुझे उम्मीद है कि राजग के घटक दलों के भीतर सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए बैठक जल्दी होगी और इसके बाद सीटों की संख्या को सार्वजनिक किया जाएगा ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमलोगों का लक्ष्य नरेंद्र मोदीजी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाने का है जिसे हम हासिल करेंगे ।’’

टॅग्स :चिराग पासवानबिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील