लाइव न्यूज़ :

'आज बीजेपी के हर कार्यकर्ता के लिए गर्व और सम्मान का दिन', आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर बोले पीएम मोदी

By रुस्तम राणा | Updated: February 3, 2024 16:28 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज देश ने लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है। यह पुरस्कार इसी परंपरा का सम्मान करने के लिए दिया जाता है।" 

Open in App
ठळक मुद्दे प्रधानमंत्री ने कहा, आज देश ने लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की हैउन्होंने कहा, उन्होंने कहा ये सम्मान उस विचाराधारा का सम्मान भी है जो सिर्फ राष्ट्र प्रथम को लेकर चलती हैसम्मान पाकर आडवाणी ने कहा, मैं अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ इस सम्मान को स्वीकार करता हूं

संबलपुर (ओडिशा): भारत सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के संबलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, आज बीजेपी के हर कार्यकर्ता के लिए गर्व और सम्मान का दिन है। प्रधानमंत्री ने कहा, आज देश ने लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है। यह पुरस्कार इसी परंपरा का सम्मान करने के लिए दिया जाता है।" 

पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्र की सेवा परंपरा के सम्मान के हम सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है। उन्होंने कहा ये सम्मान उस विचाराधारा का सम्मान भी है जो सिर्फ राष्ट्र प्रथम को लेकर चलती है। ये सम्मान दो सांसदों वाली पार्टी से देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने का सम्मान है और लोकतंत्र को मजबूती देने वाले कार्यकर्ताओं के संघर्षों का सम्मान है। 

अपने संबोधन में उन्होंने कहा, एक समय था जब शुचिता और ईमानदारी पर आधारित एक अलग राजनीति के कारण भाजपा को सियासी अछूत पार्टी घोषित कर दिया गया। लेकिन अटल (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई) जी के साथ आडवाणी जैसे नेताओं ने उस दुष्चक्र को तोड़ने के लिए अपना जीवन खफा दिया। 

भारत रत्न के एलान के बाद 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि मैं अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ इस सम्मान को स्वीकार करता हूं। उन्होंने कहा कि यह न केवल एक व्यक्ति के रूप में मेरे लिए सम्मान है, बल्कि उन आदर्शों और सिद्धांतों का सम्मान है जिनकी मैंने अपनी पूरी क्षमता से जीवनभर सेवा की है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारत रत्नLK Advani
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम