लाइव न्यूज़ :

पुलवामा घटना पर सत्यपाल मलिक के दावे के बाद ललन सिंह ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, पूछा- 40 जवानों की मौत के लिए कौन दोषी है?

By एस पी सिन्हा | Updated: April 16, 2023 15:23 IST

सत्यपाल मलिक ने एक इंटरव्यू में हाल में दावा किया पुलवामा हमले के पीछे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की लापरवाही को भी बड़ी वजह बताया है। अब इस बयान पर जदयू नेता ललन सिंह ने मोदी सरकार पर हमला बोला है।

Open in App

पटना: जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों के राज्यपाल रह चुके सत्यपाल मलिक के द्वारा पुलवामा हमले को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद सियासत गर्मा गई है। मलिक ने जवानों के शहीद होने का कारण मोदी सरकार के गलत निर्णय को बताया है। उनके सनसनीखेज दावों के बीच अब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पुलवामा हमले को सवाल पूछा है। 

उन्होंने कहा कि 40 जवानों की मौत के लिए कौन दोषी है, इस पर पीएम मोदी को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। बता दें कि फरवरी 2019 में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। 

ललन सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा नियुक्त तत्कालीन गवर्नर सत्यपाल मलिक ने पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवानों की मौत के संबंध में जो खुलासा किया है। उस खुलासे पर क्या प्रधानमंत्री देश की जनता के समक्ष वास्तविकता स्पष्ट करेंगे…? आख़िर देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए सदैव तत्पर रहने वाले नौजवानों की ज़िंदगी के साथ खिलवाड़ करने का दोषी कौन है?’ 

उल्लेखनीय है कि सत्यपाल मलिक ने एक वेबसाइट से की गई बातचीत में दावा है कि प्रधानमंत्री मोदी को भ्रष्टाचार से कोई खास नफरत नहीं है। इतना ही नहीं सत्यपाल उन्होंने कहा कि पुलवामा की घटना खुफिया एजेंसियों की असफलता थी। 300 किलोग्राम आरडीएक्स विस्फोटक ले जाने वाली कार पाकिस्तान से आई थी, लेकिन 10-15 दिनों तक जम्मू-कश्मीर की सड़कों और गांवों में बेरोक-टोक घूम रही थी। 

मलिक ने दावा किया है कि पुलवामा हमले के तत्काल बाद शाम को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि यह हमारी गलती से हुआ है तो प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें कहा कि तुम अभी चुप रहो।

टॅग्स :बिहार समाचारLalan Singhसत्यपाल मलिक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?