लाइव न्यूज़ :

पटना के हनुमान मंदिर में चढ़ावे के रूप में जमकर आ रहे हैं दो हजार के नोट, आठ गुना बढ़ गई है दो हजार के नोटों की संख्या

By एस पी सिन्हा | Updated: May 20, 2023 20:04 IST

आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की शुक्रवार को घोषणा की थी। फैसले के बाद टना के महावीर मंदिर में चढ़ावे के रूप में आने वाले पैसों में दो हजार के नोटों की संख्या आठ गुना बढ़ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआरबीआई ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा की थीफैसले के बाद हनुमान जी के दरबार में यह नोट बरसने लगे हैंपटना के महावीर मंदिर में दो हजार के नोटों की संख्या आठ गुना बढ़ गई है

पटना: रिजर्व बैंक(आरबीआई) के द्वारा दो हजार के नोट को बंद करने के फैसले के बाद हनुमान जी के दरबार में यह नोट बरसने लगे हैं। पटना के महावीर मंदिर में चढ़ावे के रूप में आने वाले पैसों में दो हजार के नोटों की संख्या आठ गुना बढ़ गई है। हर दिन के मुकाबले शनिवार को चढ़ावे में आने वाले पैसों में दो हजार के नोट अधिक पाए गए। 

बताया जा रहा है कि दोपहर दो बजे तक करीब 25 नोट मंदिर के दान पात्र से मिले, इसकी संख्या और भी बढ़ने के संभावना जताई जा रही है। नैवेद्यम के मैनेजर ने बताया कि जिन लोगों के पास दो हजार के नोट हैं वे बैंकों का चक्कर लगाने से बचने के लिए पांच सौ की जगह दो हजार का नोट ही दान पात्र में डाल दे रहे हैं। लेकिन इससे कोई परेशानी नहीं है।

30 सितंबर तक दो हजार के नोटों को बदल दिया जाएगा। हालांकि मंदिर प्रबंधन के मुताबिक सप्ताह में दो दिन महावीर मंदिर के दान पात्र को खोला जाता है। बुधवार और गुरुवार को मंदिर का दान पात्र खोला जाता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि आने वाले बुधवार को ही स्पष्ट तौर पर पता चल सकेगा कि दो हजार के कितने नोट दान में मिले हैं।

बता दें कि आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की शुक्रवार को घोषणा की थी। हालांकि इस मूल्य के नोट बैंकों में जाकर 30 सितंबर तक जमा या बदले जा सकेंगे। आरबीआई का यह कदम नवंबर, 2016 के उस अप्रत्याशित ऐलान से थोड़ा अलग है जिसमें 500 और 1,000 रुपये के तत्कालीन नोट को चलन से बाहर कर दिया गया था। उसी समय आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोट जारी किये थे।

आरबीआई ने बैंकों को 30 सितंबर तक ये नोट जमा करने एवं बदलने की सुविधा देने को कहा है। बैंकों में 23 मई से 2,000 रुपये के नोट बदले जा सकेंगे। हालांकि एक बार में सिर्फ 20,000 रुपये मूल्य के नोट ही बदले जाएंगे।

टॅग्स :बिहारभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)पटनाहनुमान जी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव