लाइव न्यूज़ :

पंजाब में आप विधायक अमित रतन कोटफत्ता को किया गया गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो ने रिश्वत मामले में की कार्रवाई, आज कोर्ट में पेशी

By भाषा | Updated: February 23, 2023 09:07 IST

इससे कुछ ही दिन पहले पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने विधायक के निकट सहयोगी रशिम गर्ग को इसी मामले में पकड़ा था। गर्ग को बठिंडा में घुद्दा ग्राम प्रधान के पति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद 16 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी 25 लाख रुपये का सरकारी अनुदान जारी करने के बदले में पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे विधायक को बुधवार शाम राजपुरा से गिरफ्तार किया गया। कोटफत्ता को हिरासत में लेने के लिए उन्हें बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगाः अधिकारी

चंडीगढ़ः पंजाब की बठिंडा ग्रामीण सीट से विधायक एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अमित रतन कोटफत्ता को सतर्कता ब्यूरो ने रिश्वत के एक मामले में गिरफ्तार किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इससे कुछ ही दिन पहले पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने विधायक के निकट सहयोगी रशिम गर्ग को इसी मामले में पकड़ा था।

ब्यूरो के एक शीर्ष अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कोटफत्ता को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि विधायक को बुधवार शाम राजपुरा से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि कोटफत्ता को हिरासत में लेने के लिए उन्हें बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

गर्ग को बठिंडा में घुद्दा ग्राम प्रधान के पति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद 16 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी 25 लाख रुपये का सरकारी अनुदान जारी करने के बदले में पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

बठिंडा में सतर्कता ब्यूरो के दल ने गर्ग को चार लाख रुपये नकद राशि के साथ पकड़ा। इससे पहले, कोटफत्ता ने गर्ग के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया था। उन्होंने विपक्षी दलों पर पंजाब में ‘आप’ की सरकार को बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। 

टॅग्स :पंजाबआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष