लाइव न्यूज़ :

पेगासस जासूसी के बाद अब टेक फॉग से निजता पर हमले का दावा, भाजपा सरकार कठघरे में

By शीलेष शर्मा | Updated: January 7, 2022 19:50 IST

Open in App

नई दिल्ली: पेगासस जासूसी मामले के बाद अब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार टेक फॉग नाम की ऐप को लेकर गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। टेक फॉग ऐप से जुड़े खुलासे 'द वायर' वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में की है और दावा किया है कि भाजपा का आईटी सेल , भाजपा के मंत्री, भाजपा युवा मोर्चा इस टेक फॉग एप के जरिये महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। 

ये भी दावा है कि इस एप से एक समुदाय विशेष को निशाना बनाया जा रहा है। कतिथ रूप से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रहे देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय से जुड़े रहे देवांग दवे का नाम इस ऐप के कार्यकलापों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। 

इनके अलावा आनंद देशपांडे की भूमिका को लेकर भी गंभीर सवाल उठ खड़े हुये हैं। इस बात का भी खुलासा करने का दावा किया गया है कि सरकार की मदद से देवांग दवे को केंद्रीय चुनाव आयोग ने अनेक ठेके भी दे रखे हैं। कांग्रेस ने 'द वायर' की रिपोर्ट का हवाला देते हुये मोदी सरकार से सफाई मांगी है। 

कांग्रेस ने केंद्र सरकार से कहा कि है कि वह बताए कि टेक फॉग और उससे जुड़े लोगों का क्या संबंध है तथा क्या सरकार सोशल मीडिया में सेंध लगाने वाली इस ऐप और उससे जुड़े लोगों की जांच करायेगी। पार्टी ने सर्वोच्च न्यायालय से भी मांग की है कि वह स्वतः संज्ञान लेकर मामले की जांच कराए। 

टॅग्स :पेगासस स्पाईवेयरनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप