लाइव न्यूज़ :

नासा की ओर से विक्रम लैंडर की तस्वीर जारी करने पर इसरो चीफ ने कहा- 'हमारे ऑर्बिटर ने पहले ही इसे खोज लिया था'

By विनीत कुमार | Updated: December 4, 2019 09:50 IST

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने मंगलवार को ये घोषणा की थी कि चंद्रमा का चक्कर लगा रहे उसके सेटेलाइट ने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को खोज लिया है जो सितंबर में चांद पर उतरने से पहले क्रैश कर गया था।

Open in App
ठळक मुद्देनासा ने मंगलवार को जारी की थी विक्रम लैंडर की तस्वीरेंनासा ने ये भी कहा कि इसे खोजने में चेन्नई के मैकेनिकल इंजीनियर षनमुगा सुब्रमण्यम की भूमिका अहम रहीइसरो प्रमुख के सिवन ने इस पर दावा किया कि पहले ही भारतीय एजेंसी ने इसका पता लगा लिया था

नासा की ओर से चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की तस्वीरों की पुष्टि किये जाने और इस संबंध में मंगलवार को तस्वीर जारी किये जाने के बाद इसरो प्रमुख के. सिवन ने दावा किया है कि भारतीय स्पेस एजेंसी के ऑर्बिटर ने पहले ही इसका पता लगा लिया था और अपनी वेबसाइट पर इसकी घोषणा भी की थी। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सिवन ने कहा, 'हमारे अपने ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर का पता लगा लिया था, हमने पहले ही इसकी घोषणा भी अपने वेबसाइट पर की थी। आप वहां जाकर देख सकते हैं।'

दरअसल अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने मंगलवार को ये घोषणा की थी कि चंद्रमा का चक्कर लगा रहे उसके सेटेलाइट ने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को खोज लिया है जो सितंबर में चांद पर उतरने से पहले क्रैश कर गया था। नासा ने लैंडर के चंद्रमा की सतह से टकराने वाली जगह की भी तस्वीर जारी की।

हालांकि, इसरो की ओर से इससे पहले 10 सितंबर को एक अपडेट दिया गया जिसमें कहा गया, 'विक्रम लैंडर को चंद्रयान-2 द्वारा खोज लिया गया है लेकिन उसके साथ कोई संपर्क अभी तक नहीं हो सका है। सभी कोशिश की जा रही हैं ताकि लैंडर से संपर्क किया जा सके।'

बता दें कि नासा की ओर से जो तस्वीर जारी की गई है उसे उसके लूनर रेकोनैसैंस ऑर्बिटर (LRO) ने लिया है। इसमें विक्रम लैंडर के टुकड़ों के करीब दो दर्जन जगहों पर गिरने की बात कही गई है। नासा की ओर से ये भी कहा गया कि विक्रम लैंडर के टुकड़ों को खोजने में चेन्नई के मैकेनिकल इंजीनियर और ऐप डेवलपर षनमुगा सुब्रमण्यम ने अहम भूमिका निभाई।

सुब्रमण्यम ने चेन्नई में बैठकर चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के अवशेषों को खोजने में नासा और इसरो दोनों को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के चंद्रमा की परिक्रमा लगाने वाले अंतरिक्ष यान द्वारा भेजे चित्रों की मदद से यह खोज की। 

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठननासाचंद्रयान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्यूटर, गेम डेवलपर, NASA फेलो: कौन है व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग का संदिग्ध कोल थॉमस एलन?

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज