लाइव न्यूज़ :

Video: पाक पर भारत की जीत के बाद जय शाह ने तिरंगा लेने से किया मना, विपक्ष ने उठाया सवाल

By आजाद खान | Updated: August 29, 2022 11:41 IST

विपक्ष ने इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। इस पर टीआरएस के एक नेता ने कहा है कि अगर यही काम कोई और करता तो वह देशद्रोही हो जाता।

Open in App
ठळक मुद्देएशिया कप में पाक पर भारत के जीत के बाद जय शाह का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में जय शाह तिरंगा लेने से इनकार कर रहे है। इस वीडियो को लेकर विपक्ष ने भाजपा और भाजपा आईटी सेल पर भी निशाना साधा है।

Asia Cup 2022: एशिया कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायर हो रहा है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि भारत की जीत के बाद कथित तौर पर जय शाह तिरंगा फहराने के लिए मना कर रहे है। 

इस वीडियो को लेकर विपक्ष भी सवाल उठा रहा है साथ ही इसे लेकर भाजपा और भाजपा आईटी सेल को भी निशाना बनाया जा रहा है। 

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एशिया कप के मैच के दौरान पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद जय शाह कथित तौर पर भारतीय तिरंगा लेने से इनकार कर रहे हैं। वीडियो में देखा गया है कि भारत की जीत के तुरन्त बाद एक शख्स तिरंगा लेकर आता है और जय शाह को देने की कोशिश करता है। 

ऐसे में जय शाह तिरंगा को देखते है और सिर हिलाकर मना कर देते है। इसके बाद वह शख्स तिरंगा लेकर वापस चला जाता है। इस वीडियो को टीआरएस पार्टी के सोशल मीडिया संयोजक कृष्णा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। 

विपक्ष ने उठाया सवाल

इस वीडियो को शेयर कर विपक्ष भाजपा और मीडिया पर भी निशाना साध रहे है। यही नहीं बीजेपी आईटी सेल को भी घेरा जा रहा है। टीआरएस पार्टी के नेता कृष्णा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा है कि यही काम अगर कोई और करता तो वह देशद्रोही हो जाता, लेकिन ऐसा जय शाह ने किया है और वे एक शहनशाह के बेटे है। 

कृष्णा ने मीडिया पर भी सवाल उठाया और कहा कि अगर ये काम कोई और करता तो यह मीडिया दिन पर इसे लेकर चर्चा और कई डिबेट भी करती।  

टॅग्स :जय शाहभारतपाकिस्तानएशिया कपवायरल वीडियोबीसीसीआई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील