लाइव न्यूज़ :

BJP के खिलाफ मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस के साथ हुंकार भरेंगे जिग्नेश, हार्दिक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 11, 2018 15:04 IST

गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव में दलित वोटरों का भी अहम योगदान था। दलित नेता जिग्नेश मेवाणी कांग्रेस के साथ थे।

Open in App

गुजरात विधानसभा चुनाव में जिग्नेश मेवाणी के अच्छे प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव में हार्दिक और जिग्नेश का सहयोग लेने का फैसला किया है। इसकी जानकारी बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने दी। उन्होंने गुजरात चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि जिग्नेश हो या हार्दिक जो भी सहयोगी रहें हैं उनका सहयोग आने वाले मध्य प्रदेश चुनाव में भी लिया जाएगा। हालांकि यादव ने चेहरा प्रोजेक्ट को लेकर फिर से बात टालते हुए कहा कि इ बात का अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान करेगी। 

गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव में दलित वोटरों का भी अहम योगदान था। दलित नेता जिग्नेश मेवाणी कांग्रेस के साथ थे, जिसका उसे फायदा भी हुआ। कांग्रेस ने उन्हें वडगाम से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि पहले जिग्नेश ने कहा था कि वह कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे लेकिन बीजेपी के खिलाफ बनने वाले गठबंधन का हिस्सा हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उनका मंच इस बार चुनाव नहीं लड़ेगा।

वैसे तो गुजरात चुनाव में जिग्नेश ने खुद को किसी दल से नहीं जोड़ा था। वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने उनके सामने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। इसपर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काफी आलोचनाएं भी की थीं। 

जिग्नेश अहमदाबाद के रहने वाले हैं, लेकिन पॉलिटिक्स में उन्होंने वडगाम की सीट चुनी है। पिछले चार चुनावों (2012, 2007, 2002, 1998) के अगर चुनावी नतीजों को देखा जाए तो 2007 को छोड़कर कांग्रेस ने तीन चुनाव जीते था। लेकिन जिग्नेश के लिए कांग्रेस ने बड़ी आसानी से इसे छोड़ दिया।

टॅग्स :जिग्नेश मेवानीमध्य प्रदेशगुजरातकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए