लाइव न्यूज़ :

कानपुर: नोटों के तीन 'बिस्तर' देख पुलिस भी दंग, रात भर चली गिनती, पढ़ें दस खास बातें

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 17, 2018 16:13 IST

कारोबारी ने इन नोटों के तीन 'बिस्तर' बना रखे थे। नोटों का बिस्तर देख पुलिस दंग रह गई। 

Open in App
ठळक मुद्देNIA की सूचना पर कानपुर पुलिस की शहर के कारोबारी के घर छापेमारी।छापेमारी में पुलिस को मिले पुराने नोटों के तीन 'बिस्तर', 7 गिरफ्तार।पूर्वांचल की एक्सचेंज एजेंसी से बदलवाने की फिराक में था कारोबारी।मोदी सरकार का दावा था, बंद हो चुके सभी नोट सरकार के कोष में चले गए हैं।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एनआईए की छापेमारी के बाद चलन से बाहर हो चुके पांच सौ और एक हजार रुपए के भारी मात्रा में पुराने नोट जब्त किए हैं। पुलिस ने करीब 96 करोड़ 62 लाख रुपए सहित 7 नामी लोगों को गिरफ्तार किया है।

नोटबंदी के बाद जब्त किए पुराने नोटों में यह सबसे बड़ी रकम है।कारोबारी के घर से इतनी बड़ी रकम मिलने से शासन प्रशास के कान खड़े हो गए हैं। जांच के दौरान खुल रही परत दर परत के मुताबिक एनआई देश भर में छापेमारी कर रही है। पढ़ें इस खबर की 10 खास बातें।1) एनआईए की गुप्त सूचना के आधार पर कानपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर मंगलवार रात (16जनवरी) को शहर दो बड़े कारोबारियों के यहां छापा मारा।

2) इस छापेमारी में पुलिस ने चलन से बाहर हो चुके एक हजार और पांच सौ के करीब 96 करोड़ 62 लाख रुपए जब्त किए।

3) कारोबारी ने इन नोटों के तीन 'बिस्तर' बना रखे थे। नोटों का बिस्तर देख पुलिस दंग रह गई। 

4) इतनी भारी मात्रा में मिले नोटों की गिनती का सिलसिला सारी रात चलता रहा।

5) कारोबारी इन रुपओं को पूर्वांचल की एक एक्सचेंज एजेंसी के जरिए बदलवाने की फिराक में था।

6) पुलिस ने छापमारी में न सिर्फ नोट बल्कि 7 नामचंद लोगों को भी गिरफ्तार किया है, हालांकि इनके नाम बताने से इनकार कर दिया गया है।

7) नोटबंदी के करीब 14 महीनें बाद हजार और पांच सौ रुपए के नोटों की इतनी बड़ी खेप बरामद की गई है। 

8) नोटबंदी के बाद सरकार ने दावा किया था कि बंद हो चुके सभी नोट सरकार के कोष में चले गए हैं, लेकिन इस कार्रवाई से सरकार के दावे को चुनौती मिलती है।

9) कानपुर में हुई छापेमारी के बाद पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर देश के कई शहरों में कार्रवाई का सिलसिला शुरू कर दिया गया है।

10) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालेधन पर रोक लगाने के लिए 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी की थी।  

टॅग्स :नोटबंदीकानपुरएनआईएउत्तर प्रदेशआयकर विभागआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो