लाइव न्यूज़ :

चक्रवात मैंडूस का प्रभावः तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में बंद किए गए स्कूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2022 12:48 IST

आईएमडी के अनुसार, उत्तरी तमिलनाडु के बाहरी इलाकों और इससे सटे दक्षिण कर्नाटक के इलाकों तथा उत्तरी केरल के तटीय इलाके में एक चक्रवाती तूफान के प्रभाव के कारण 13 दिसंबर के आसपास क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है...

Open in App
ठळक मुद्देकांचीपुरम जिले के अलावा तिरुवल्लुर और उथुकोट्टई तालुक सहित कुछ क्षेत्रों के स्कूलों को बंद कर दिया गया। तमिलनाडु में और केरल के अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

चेन्नईः चेन्नई और तमिलनाडु के कई अन्य हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 13 दिसंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान और कम दबाव के क्षेत्र के बनने की संभावना के कारण 15 दिसंबर तक और बारिश की भविष्यवाणी की।

कांचीपुरम जिले के अलावा तिरुवल्लुर और उथुकोट्टई तालुक सहित कुछ क्षेत्रों के स्कूलों ने पूर्वानुमान के आधार पर सोमवार को अवकाश घोषित किया। ममल्लापुरम में चक्रवात मैंडूस के तटीय क्षेत्र से टकराने के दौरान गिरे पेड़ों के हिस्सों को निकाय अधिकारियों द्वारा साफ किया जा रहा है।

आईएमडी के अनुसार, उत्तरी तमिलनाडु के बाहरी इलाकों और इससे सटे दक्षिण कर्नाटक के इलाकों तथा उत्तरी केरल के तटीय इलाके में एक चक्रवाती तूफान के प्रभाव के कारण 13 दिसंबर के आसपास क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है, जिसके बाद में भारतीय तट से दूर पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने के आसार हैं।

 मौसम विभाग ने कहा कि आज तमिलनाडु में और केरल तथा माहे में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है और उसके बाद इस क्षेत्र में वर्षा की गतिविधि में कमी आएगी। 

टॅग्स :चेन्नईTamil Naduभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह