लाइव न्यूज़ :

अद्भुत! डेंगू-मलेरिया और फिर कोरोना के बाद अब कोबरा सांप ने इस शख्स को काटा, फिर भी बच गई जान

By विनीत कुमार | Updated: November 22, 2020 15:43 IST

ब्रिटेन का एक शख्स पिछले कई महीने से भारत में फंसा है। इस बीच वह कोविड-19, मलेरिया और डेंगू से पीड़ित होने के बावजूद ठीक होने में कामयाब रहा है। साथ ही सर्पदंश से भी उसकी जान बच गई।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन का शख्स कोरोना महामारी के कारण पिछले कई महीनोंं से भारत में फंसा, राजस्थान के शिल्प कारीगरों के लिए करता है कामकोरोना सहित मलेरिया और डेंगू से भी हो चुका है पीड़ित, सर्पदंश से भी बची जान

भारत में कोरोना वायरस, डेंगू और मलेरिया से निपटने के बाद एक ब्रिटिश नागरिक राजस्थान में सर्पदंश के बावजूद स्वस्थ और सुरक्षित है और तेजी से ठीक हो रहा है। ब्रिटिश नागरिक इयान जोंस को को जोधपुर जिले में पिछले दिनों एक कोबरा सांप ने काट लिया था। इसके बाद उन्हें जोधपुर शहर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एक न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार इयान का इलाज करने वाले डॉक्टर अभिषेक टाटर ने बताया, 'जोंस पिछले हफ्ते एक गांव में सर्पदंश के बाद हमारे पास लाए गए थे। शुरू में हमें शंका हुई कि उन्हें कोविड-19 संक्रमण भी है लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव रही।' जोंस इससे पहले भारत में रहने के दौरान कोरोना संक्रमित हुए थे और ठीक भी हो चुके हैं।

डॉक्टर अभिषेक ने आगे बताया, 'जब उन्हें लाया गया तो वे होश में थे और शरीर पर सांप के काटे जाने का निशान था। साथ ही उन्हें कुछ ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था और चलने में भी तकलीफ हो रही थी।' डॉक्टर ने बताया कि जोंस को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब उनमें सुधार हो रहा है।

इस बीच इयान जोंस के बेटे सेब जोंस ने 'गोफंडमी' नाम के एक सोशल मीडिया पेज पर लिखा, 'मेरे डैड फाइटर हैं। भारत में रहने के दौरान कोविड-19 से पहले वे मलेरिया और डेंगू को भी मात दे चुके हैं।' सेब जोंस ने ये पेज पैसे जुटाने के लिए बनाए हैं ताकि भारत में उनके मेडिकल बिल को भरा जा सके और उनके वापस इंग्लैंड जाने का भी प्रबंध किया जाए।

इयान कोरोना महामारी के कारण भारत में फंस गए थे। वे राजस्थान के पारंपरिक शिल्प कारीगरों के साथ काम करते हैं और अपनी चैरिटी संस्था के जरिए राजस्थान में बने सामानों को ब्रिटेन में बिकवाने में मदद करते हैं। इयान का मकसद ऐसा कर इन कारीगरों की गरीबी दूर करने में मदद करना है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए