लाइव न्यूज़ :

‘बहुत अच्छी खबर’-50 दिन बाद 2 चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ने पर पीएम मोदी ने जताई खुशी, शेयर किया वीडियो

By भाषा | Updated: November 6, 2022 12:09 IST

50 दिन बाद 2 चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ने पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे यह जानकर भी बहुत खुशी हुई कि सभी चीते स्वस्थ एवं चुस्त हैं और माहौल में अच्छी तरह से ढल रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देनामीबिया से लाए गए चीतों के हाल पर पीएम मोदी ने बोला है। ऐसे में 50 दिन बाद 2 चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ने पर पीएम मोदी ने खुशी जताई है। उन्होंने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नामीबिया से मध्यप्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में लाए गए सभी आठ चीतों के ‘‘स्वस्थ, चुस्त होने तथा माहौल में अच्छी तरह से ढलने’’ पर रविवार को खुशी जताई है। आपको बता दें कि करीब 50 दिन बाद इन चीतों को छोड़ा गया है। 

उन्होंने नामीबिया से सितंबर के मध्य में लाकर कुनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में पृथकवास के लिए छोटे बाड़े में रखे गए आठ चीतों में से दो को बड़े बाड़े में स्थानांतरित करने को ‘‘अच्छी खबर’’ बताया है। 

वीडियो ट्वीट करते हुए पीएम ने क्या कहा

मोदी ने शनिवार को दो चीतों की एक वीडियो साझा की और ट्वीट किया, ‘‘बहुत अच्छी खबर। मुझे बताया गया कि अनिवार्य पृथकवास अवधि के बाद दो चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा गया है ताकि वे कुनो के प्राकृतिक वास को और अपना सकें। अन्य चीतों को भी जल्द छोड़ा जाएगा।’’ 

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे यह जानकर भी बहुत खुशी हुई कि सभी चीते स्वस्थ एवं चुस्त हैं और माहौल में अच्छी तरह से ढल रहे हैं।’’ 

डीएफओ ने क्या कहा 

केएनपी के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया था कि दो चीतों को पृथकवास क्षेत्र से निकालकर शनिवार को बड़े बाड़े में स्थानांतरित किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘बाकी छह चीतों को भी चरणबद्ध तरीके से बड़े बाड़ों में स्थानांतरित किया जाएगा।’’ 

इससे पहले अधिकारी ने बताया कि बड़ा बाड़ा पांच वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। उन्होंने बताया कि अंतत: आठों चीतों (पांच मादा और तीन नर) को बड़े बाड़े में छोड़ा जाएगा। 

भारत में बसाने की योजना के तहत नामीबिया से 17 सितंबर को चीतों को केएनपी लाया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने इन चीतों को बाड़ों में छोड़ा था। पांच नवंबर को इनके यहां 50 दिन पूरे हो गए।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवायरल वीडियोMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?