लाइव न्यूज़ :

आजादी के लिए लड़ रहा तालिबान, भारत के स्वतंत्रता संग्राम से की तुलना, सपा सांसद शफीक उर रहमान बर्क का 'अजीबोगरीब' बयान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 17, 2021 20:25 IST

Afghanistan situation: तालिबान एक ऐसी ताकत है जिसने रूस और अमेरिका जैसे मजबूत देशों को भी अपने देश में बसने नहीं दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे अब तालिबान अपने देश को मुक्त करना और चलाना चाहता है।अमेरिका ने अफगानिस्तान में लड़ाई और पुनर्निर्माण में 1 ट्रिलियन अमरीकी डालर से अधिक खर्च किया है।हजारों अफगान सैनिकों, तालिबान विद्रोहियों और अफगान नागरिकों के साथ लगभग 2,400 अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं।

Afghanistan situation: समाजवादी पार्टी सांसद डॉक्टर शफीक उर रहमान बर्क ने तालिबान की प्रशंसा की है और अफगानिस्तान पर कब्जा करने की तुलना भारत के स्वतंत्रता संग्राम से की है।

संभल से लोकसभा सांसद रहमान ने कहा कि तालिबान ने केवल उस जमीन पर कब्जा किया है, जो मूल रूप से उनकी थी। उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता सेनानियों की तरह जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी, तालिबान ने अमेरिका जैसे देशों के खिलाफ अपनी जमीन खाली करने और देश को अपनी मर्जी से चलाने के लिए लड़ाई लड़ी।

बर्क ने संभल में कहा कि तालिबान एक ताकत है और उसने अफगानिस्तान में अमेरिका के पांव जमने नहीं दिये। तालिबान अब अपने देश को खुद चलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा "हमारा देश जब अंग्रेजों के कब्जे में था तो सभी हिंदुस्तानियों ने मिलकर आजादी की जंग लड़ी थी।

अफगानिस्तान पर अमेरिका ने कब्जा कर रखा था। उससे पहले इस मुल्क पर रूस का कब्जा था। मगर अफगान आजाद रहना चाहते हैं। वह अपने देश को आजाद कराना चाहते हैं। यह उनका व्यक्तिगत मामला है इसमें हम क्या दखल देंगे?"

गौरतलब है कि इमरान खान ने सोमवार को तालिबान द्वारा अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा किए जाने की घटना का परोक्ष रूप से समर्थन करते हुए कहा था कि उनके इस पड़ोसी मुल्क ने गुलामी की जंजीरों को तोड़ दिया है। तालिबान ने अफगानिस्तान में करीब 20 साल बाद एक बार फिर अपना दबदबा कायम कर लिया है। उसके बढ़ते प्रभुत्व के कारण राष्ट्रपति अशरफ गनी को विदेश में शरण लेनी पड़ी है। 

योगी ने की तालिबान को लेकर सपा सांसद के बयान की सदन में निंदा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तालिबान को लेकर समाजवादी पार्टी सांसद डॉक्टर शफीक उर रहमान बर्क के बयान की विधान परिषद में कड़ी निंदा की। मुख्यमंत्री ने परिषद में अपने वक्तव्य में बर्क के बयान की तरफ इशारा करते हुए कहा "आज सुबह-सुबह मैं एक पार्टी के सांसद का वक्तव्य सुन रहा था। वह तालिबान का बड़ी बेशर्मी के साथ समर्थन कर रहे थे। यानी उनके बर्बर कृत्यों का समर्थन कर रहे थे।" उन्होंने कहा "हम संसदीय लोकतंत्र में बैठे हैं। कहां लेकर जा रहे हैं हम लोग। हम ऐसे कृत्यों का समर्थन कर रहे हैं जो मानवता के लिए कलंक हैं।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधान भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में बर्क के बयान के बारे में पूछे जाने पर कहा "समाजवादी पार्टी में कुछ भी हो सकता है। कुछ ऐसे लोग हैं जो जन गण मन नहीं गा सकते। कुछ तालिबान के समर्थक भी हो सकते हैं। कुछ अन्य लोग पुलिस द्वारा आतंकवादियों की गिरफ्तारी पर आरोप लगा सकते हैं। यह तुष्टीकरण है।" उन्होंने कहा "जब इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं तो बयान देने वाले व्यक्ति और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच कोई अंतर नहीं रह जाता।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीलखनऊउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवतालिबानअफगानिस्तानपाकिस्तानUttar Pradesh assemblyदिल्लीरूस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा