लाइव न्यूज़ :

परियोजना स्थल से जबरन हटाए जाने पर प्रभावितों ने आत्मदाह की कोशिश की

By भाषा | Updated: August 20, 2021 18:03 IST

Open in App

टीएचडीसी (इंडिया) की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के बिजलीघर के पास जबरन हटाये जा रहे परियोजना प्रभावितों ने शुक्रवार को आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और प्रशासन की तत्परता से परियोजना के बैराज स्थल पर बड़ा हादसा होने से बच गया। टीएचडीसी (इंडिया) के अनुरोध पर स्थानीय प्रशासन की एक टीम पीपलकोटी के समीप निर्माणाधीन परियोजना के बिजलीघर पर हाट गांव में रह रहे स्थानीय परिवारों के घरों के ध्वस्तीकरण के लिए पहुंचे थे। जैसे ही स्थानीय प्रशासन के दल ने इन अधिगृहीत मकानों को तोड़ने की कोशिश शुरू की, वहां युवाओं और महिलाओं के एक दल ने अपने उपर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस प्रसाशन की तत्परता से इस अप्रिय घटना को टाल दिया गया। चमोली पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने केन से अपने उपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया लेकिन वहां मौजूद पुलिस बल के सदस्यों ने उसे बचा लिया। पुलिस ने बताया कि परियोजना प्रभावितों और परियोजना अधिकारियों के बीच बातचीत से हल निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर पीपलकोटी के हाट गांव के पास 'रन ऑफ द रिवर' तकनीक से जलविद्युत परियोजना का निर्माण किया जा रहा है जिसके तहत हाट गांव के ग्रामीणों की जमीन और मकान अधिगृहीत किए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिग्रहण के तहत कंपनी के साथ बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए समझौता हुआ था जिसका अभी तक पालन नहीं हुआ है। उनका कहना था कि जब तक सुविधायें बहाल नहीं की जाती तब तक अपने मकान नहीं छोड़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'