लाइव न्यूज़ :

ADR की रिपोर्ट: दागी सांसदों की संख्या में इस बार 26 फीसदी का इजाफा, बीजेपी के 39 फीसदी आपराधिक इतिहास वाले

By विनीत कुमार | Updated: May 27, 2019 11:45 IST

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार 11 सांसद ऐसे हैं जिनके खिलाफ हत्या के मामले दर्ज हैं। इसमें 5 बीजेपी से, दो बीएसपी से हैं। साथ ही एक-एक सांसद कांग्रेस, एनसीपी, वाईएसआर और निर्दलीय हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे17वीं लोकसभा को लेकर एडीआर की रिपोर्ट में आये चौंकाने वाले आंकड़ेदागी सांसदों की संख्या में इस बार 26 फीसदी का इजाफा, कुल 475 सांसद करोड़पतिबीजेपी के 116 सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले, कांग्रेस के 29 सांसद इस लिस्ट में

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के अनुसार इस बार 17वीं लोकसभा चुनाव के लिए संसद पहुंचने वाले सांसदों में से 233 (करीब 43 प्रतिशत) दागी छवि के हैं। यह संख्या 2014 में हुए लोकसभा चुनाव से चुने गये सांसदों के मामले में 26 प्रतिशत ज्यादा है। एडीआर ने 539 सांसदों का विश्लेषण किया है। यही नहीं, नयी लोकसभा में कुल 475 सांसद करोड़पति हैं। इनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ शीर्ष पर हैं। एडीआर ने शनिवार को लोकसभा चुनाव परिणाम संबंधी रिपोर्ट जारी की।

बीजेपी के सबसे ज्यादा अपराधिक रिकॉर्ड वाले सांसद

इस बार संसद पहुंचने वालों में सबसे ज्यादा आपराधिक मामले बीजेपी के सांसदों के खिलाफ हैं। बीजेपी के 302 सांसदों में 116 (39 प्रतिशत) के खिलाफ आपराधिक मामला है। इसमें 87 (29 प्रतिशत) के खिलाफ गंभीर अपराध के मामले हैं। वहीं, कांग्रेस के 29 सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें 19 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले हैं। 

इसके बाद जेडीयू से 13, डीएमके से 10 और टीएमसे 9 ऐसे सांसद चुने गये हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है। इससे पहले साल 2014 में 185 सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज था। इसमें 112 के खिलाफ गंभीर मामले थे। वहीं, 2009 में आपराधिक रिकॉर्ड वाले 162 सांसद संसद में पहुंचे थे। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि 17वीं लोकसभा में सांसदों से जुड़े 29 प्रतिशत केस हत्या, रेप, हत्या की कोशिश और महिलाओं के खिलाफ अपराध शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर अपराधों के रिकॉर्ड वाले सांसदों की संख्या में 2009 के मुकाबले इस बार करीब 109 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

बिहार-बंगाल के सांसदों पर सबसे ज्यादा मामले 

आपराधिक मामलों में फंसे सबसे ज्यादा सांसद केरल और बिहार से आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार केरल से चुने गये 90 फीसदी, बिहार से 82 फीसदी, पश्चिम बंगाल से 55 फीसदी, उत्तर प्रदेश से 56 और महाराष्ट्र से 58 प्रतिशत सांसदों पर केस लंबित हैं। सबसे कम 9 प्रतिशत सांसद छत्तीसगढ़ के और 15 प्रतिशत गुजरात के हैं।

11 सांसदों के खिलाफ हत्या के मामले

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार इस बार 11 सांसद ऐसे हैं जिनके खिलाफ हत्या के मामले दर्ज हैं। इसमें 5 बीजेपी से, दो बीएसपी से हैं। साथ ही एक-एक सांसद कांग्रेस, एनसीपी, वाईएसआर और निर्दलीय हैं। रिपोर्ट बताती है कि जहां प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ मालेगांव ब्लास्ट मामले में आतंक का मामला है, वहीं 29 के खिलाफ हेट स्पीच (भड़काने वाले बयान) के मामले दर्ज हैं।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसटीएमसीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos