लाइव न्यूज़ :

ADR: पंजाब में शपथ लेने वाले 11 में से 7 मंत्रियों के खिलाफ चल रहे हैं आपराधिक मामले, मुख्यमंत्री भगवंत मान भी हैं शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2022 19:22 IST

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब की नवगठित आप सरकार के मुख्यमंत्री समेत कुल 11 नए मंत्रियों में से 7 के खिलाफ खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं और इस बात की घोषणा उन मंत्रियों ने स्वयं के चुनावी हलफनामे में किया है। इतना ही नहीं आपराधिक मामले में शामिल मंत्रियों की लिस्ट में खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के कुल 7 में से 4 मंत्रियों पर बहुत ही गंभीर आरोप हैंपंजाब के आरोपी मंत्रियों के फेहरिश्त में खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हैंजबकि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कांग्रेस को अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही चुनाव हराया है

दिल्ली: अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को हराकर पंजाब में सत्ता हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी के बारे में एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने बहुत ही गंभीर रिपोर्ट जारी की है।

एडीआर के मुताबिक पंजाब की नवगठित आप सरकार के मुख्यमंत्री समेत कुल 11 नए मंत्रियों में से 7 के खिलाफ खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं और इस बात की घोषणा उन मंत्रियों ने स्वयं के चुनावी हलफनामे में किया है।

रिपोर्ट के अनुसार  7 मंत्रियों में से 4 मंत्रियों पर बहुत ही गंभीर आरोप हैं। इतना ही नहीं आपराधिक मामले में शामिल मंत्रियों की लिस्ट में खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हैं।

पंजाब इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने सीएम सहित सभी 11 मंत्रियों के हलफनामों का अध्ययन करने के बाद इस बात का खुलासा किया है।

एडीआर ने कहा कि सात मंत्रियों (64 फीसदी) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। उनमें से चार (36 फीसदी) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 11 मंत्रियों में से नौ करोड़पति हैं और उनकी संपत्ति का औसत 2.87 करोड़ रुपये है।

उच्चतम घोषित कुल संपत्ति वाले मंत्री होशियारपुर के ब्रैम शंकर (जिम्पा) हैं। उनके पास 8.56 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं भोआ (एससी) निर्वाचन क्षेत्र के लाल चंद के पास सबसे कम घोषित कुल संपत्ति 6.19 लाख रुपये है।

पंजाब सरकार ने नौ मंत्रियों ने अपनी देनदारियों की भी घोषणा की है। रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा देनदारी वाले मंत्री ब्रैम शंकर हैं, जिन पर 1.08 करोड़ रुपये की देनदारी है।

एडीआर ने कहा कि पांच मंत्रियों (45 फीसदी) ने अपनी शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10 से 12 के बीच घोषित की थी, जबकि बाकी स्नातक या उससे ऊपर के हैं।

एडीआर ने कहा कि छह मंत्रियों (55 फीसदी) ने अपनी उम्र 31 से 50 के बीच घोषित की है जबकि पांच (45 फीसदी) की उम्र 51 से 60 के बीच है।

आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों ने शनिवार को पंजाब के मंत्रियों के रूप में शपथ ली। वे हैं हरपाल सिंह चीमा, हरभजन सिंह, विजय सिंगला, लाल चंद, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रम शंकर जिम्पा, हरजोत सिंह बैंस और बलजीत कौर।

मालूम हो कि आम आदमी पर्टी की ओर से नियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में शपथ ली थी। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीपंजाबADRभगवंत मानअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील