लाइव न्यूज़ :

गोद लिए बच्चे भी जैविक बच्चे की तरह सभी अधिकार के हकदार, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कहा-अनुकंपा के आधार पर माता-पिता की जगह नौकरी देने में भेदभाव नहीं हो

By भाषा | Updated: November 22, 2022 14:35 IST

न्यायमूर्ति सूरत गोविंदराज और न्यायमूर्ति जी बसवराज की खंडपीठ ने कहा, ‘‘हमारे विचार में मौजूदा नियमों के आधार पर प्रतिवादी दो और प्रतिवादी चार (अभियोजन विभाग और सहायक लोक अभियोजक) द्वारा गोद लिए हुए बेटे तथा जैविक बेटे के बीच भेद करने का मामले में कोई असर नहीं पड़ेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्दे ऐसा भेदभाव किया जाता है तो ‘‘गोद लेने का कोई उद्देश्य सिद्ध नहीं होगा।’’अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने से इनकार करते हुए मौजूदा नियमों का हवाला दिया। संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन होगा।

बेंगलुरुःकर्नाटक उच्च न्यायालय ने कहा कि गोद लिए हुए बच्चे के भी जैविक बच्चे की तरह अधिकार होते हैं और अनुकंपा के आधार पर माता/पिता की जगह नौकरी दिए जाने पर विचार करते हुए उनसे भेदभाव नहीं किया जा सकता है। अदालत ने कहा कि अगर ऐसा भेदभाव किया जाता है तो ‘‘गोद लेने का कोई उद्देश्य सिद्ध नहीं होगा।’’

कर्नाटक सरकार के अभियोजन विभाग की दलील को खारिज करते हुए न्यायमूर्ति सूरत गोविंदराज और न्यायमूर्ति जी बसवराज की खंडपीठ ने कहा, ‘‘हमारे विचार में मौजूदा नियमों के आधार पर प्रतिवादी दो और प्रतिवादी चार (अभियोजन विभाग और सहायक लोक अभियोजक) द्वारा गोद लिए हुए बेटे तथा जैविक बेटे के बीच भेद करने का मामले में कोई असर नहीं पड़ेगा।’’

विभाग ने गोद लिए हुए बेटे को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने से इनकार करते हुए मौजूदा नियमों का हवाला दिया। अदालत ने हाल में दिए अपने फैसले में कहा, ‘‘बेटा, बेटा होता है और बेटी, बेटी होती है, गोद ली हो या वैसे हो, अगर ऐसे भेद को मंजूर कर लिया जाता है तो गोद लिए जाने का कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। इससे संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन होगा।’’

विनायक एम मुत्ताती सहायक लोक अभियोजक, जेएमएफसी, बनहाती के कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था। उसने 2011 में एक बेटे को गोद लिया था। मुत्ताती की मार्च 2018 में मौत हो गयी थी। उसी साल उसके गोद लिए हुए बेटे गिरीश ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की अर्जी दी थी।

विभाग ने इस आधार पर नौकरी देने से इनकार कर दिया था कि अपीलकर्ता गोद लिया हुआ बेटा है तथा अनुकंपा के आधार गोद लिए हुए बेटे को नौकरी देने का नियम नहीं है। गिरीश ने इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया था। उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने 2021 में उसी याचिका खारिज कर दी थी।

इसके बाद उसने खंडपीठ के समक्ष याचिका दायर की। इस बीच अप्रैल 2021 में जैविक बेटे तथा गोद लिए हुए बेटे के बीच भेद खत्म कर दिया गया। गिरीश के वकील ने खंडपीठ के समक्ष कहा कि 2021 में हुआ संशोधन एकल पीठ के न्यायाधीश के संज्ञान में नहीं लाया गया था।

सरकार के वकील ने दलील दी थी कि चूंकि संशोधन 2021 में हुआ और गिरीश ने 2018 में याचिका दायर की थी तो उसे संशोधन का लाभ नहीं दिया जा सकता। गिरीश के पक्ष में फैसला देते हुए पीठ ने कहा, ‘‘मौजूदा मामले में बेटी के जैविक बेटी होने के कारण वह अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की हकदार होती अगर वह मानसिक तथा शारीरिक रूप से अक्षम न होती। ऐसी स्थिति में गोद लिए हुए बेटे की अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की याचिका पर गौर किया जाना चाहिए क्योंकि उसे जैविक बेटे की मृत्यु होने पर परिवार की देखभाल करने के लिए गोद लिया गया था।’’

टॅग्स :कर्नाटकहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए