लाइव न्यूज़ :

भदोही में प्रशासन ने नहीं लगने दी फूलन देवी की प्रतिमा

By भाषा | Updated: July 25, 2021 19:56 IST

Open in App

भदोही, 25 जुलाई उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के अमिलहरा में प्रशासन ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को रविवार को पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा स्थापित नहीं करने दी।

प्रशासन ने प्रतिमा को अपने कब्‍जे में ले लिया और इसका अनावरण करने आ रहे वीआईपी अध्‍यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश साहनी को वाराणसी हवाई अड्डे से ही वापस लौटा दिया।

भदोही के पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने रविवार को बताया कि विकासशील इंसान पार्टी के तत्‍वावधान में अमिलहरा गांव में फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित की जानी थी लेकिन प्रशासन ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।

भदोही के उप जिला अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए न तो कोई अनुमति दी गई थी और न ही कोई आवेदन किया गया था। कुमार के अनुसार अमिलहरा गांव में जिस जगह प्रतिमा स्थापित की जा रही थी वह ग्राम समाज की भूमि है।

दूसरी तरफ वीआईपी के जिला अध्यक्ष रमाकांत केवट ने कहा कि 25 जुलाई को फूलन देवी की पुण्यतिथि पर पार्टी एक प्रतिमा स्थापित करना चाहती थी जिसका अनवारण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी को करना था लेकिन जिले की पुलिस ने प्रतिमा अपने कब्ज़े में ले ली है।

पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गिरजा शंकर केवट ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार जातिवादी मानसिकता में लिप्त हो गई है। दोनों पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस मामले को लेकर पार्टी चुप नहीं बैठेगी और सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन किया जायेगा।

पूर्व दस्यु सुंदरी फूलन देवी भदोही से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद चुनी गई थीं और 25 जुलाई 2001 को दिल्‍ली में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

बिहार सरकार के मंत्री मुकेश साहनी ने यहां सुरयावा इलाके में फूलन देवी की एक बड़ी प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी।

भदोही के पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि रविवार को यहां आ रहे साहनी को वाराणसी हवाई अड्डे से ही बाहर नहीं निकलने दिया गया और उन्‍ह‍ें वापस बिहार भेज दिया गया है। सिंह ने बताया कि फूलन देवी की आदमकद प्रतिमा को भी अगले दो-तीन दिन में बिहार भेज दिया जाएगा क्‍योंकि यह प्रतिमा बिहार से ही बनकर आई थी।

उधर, बलिया से मिली खबर के अनुसार मुकेश साहनी द्वारा भेजी गई फूलन देवी की प्रतिमा को बलिया जिला प्रशासन ने शनिवार को अपने कब्जे में ले लिया। बांसडीह के पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा ने बताया कि साहनी द्वारा जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हालपुर गांव में फूलन देवी की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने प्रतिमा को लोगों से बातचीत कर और उन्हें समझाकर अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि विकासशील इंसान पार्टी, बलिया के जिलाध्यक्ष हरे राम साहनी ने प्रशासन की कार्रवाई पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘फूलन देवी की पुण्‍यतिथि के मौके पर प्रतिमा स्‍थापित होनी थी और हम लोग अपनी निजी भूमि पर इसे स्थापित करना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos