लाइव न्यूज़ :

पीएम के आदेश पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अडानी को बचाने आगे आई हैं, बोले अधीर रंजन चौधरी

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 7, 2023 13:54 IST

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम के आदेश पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अडानी को बचाने और उन्हें क्लीन चिट देने के लिए आगे आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पीएम के आदेश पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अडानी को बचाने और उन्हें क्लीन चिट देने के लिए आगे आई हैं।उन्होंने ये भी कहा कि इससे साबित होता है कि कुछ तो छिपा हुआ है जो सरकार सामने नहीं आना चाहती।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस सत्ताधारी सरकार के भ्रष्टाचार, दुराचार और कुशासन के खिलाफ बोलने के लिए कृतसंकल्प हैं।

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम के आदेश पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अडानी को बचाने और उन्हें क्लीन चिट देने के लिए आगे आई हैं। 

उन्होंने ये भी कहा कि इससे साबित होता है कि कुछ तो छिपा हुआ है जो सरकार सामने नहीं आना चाहती...राहुल गांधी इस सत्ताधारी सरकार के भ्रष्टाचार, दुराचार और कुशासन के खिलाफ बोलने के लिए कृतसंकल्प हैं। सीतारमण ने अडानी मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेबुनियाद आरोप लगाने के लिए गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे आरोप लगाने की आदत हो गई है।

सीतारमण ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अगर राहुल गांधी वास्तव में सोचते हैं कि अडानी को ये सब चीजें (अनुचित लाभ) दी गई हैं, तो यह सच नहीं है। मैं यह भी कहना चाहती हूं कि उन्हें प्रधानमंत्री के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत हो गई है। हम 2019 के चुनावों से पहले इसे देख चुके हैं, अब वह फिर से ऐसा कर रहे हैं। वह इन सब झूठे आरोपों से कोई सबक नहीं सीखते हैं।"

सीतारमण ने यह भी सवाल किया कि गांधी ने केरल सरकार द्वारा अडानी को दिए गए "अनुचित लाभ" और राजस्थान में कंपनी की एक सौर ऊर्जा परियोजना के खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठाई। वित्त मंत्री ने कहा, "यह (तत्कालीन) कांग्रेस सरकार (केरल में) थी, जिसने अडानी को विझिंजम बंदरगाह दिया था। यह किसी निविदा के आधार पर नहीं दिया गया था। अब वह (कांग्रेस) सरकार नहीं है, बल्कि माकपा नीत सरकार है। लेकिन उन्हें यह पूछने और मांग करने से किसने रोका कि केरल उस आदेश को रद्द कर दे?"

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीनिर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष