लाइव न्यूज़ :

अनंत कुमार हेगड़े के बयान पर विवाद: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा- 'ये रावण की औलाद हैं'

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 4, 2020 12:43 IST

अनंत कुमार हेगड़े बेंगलुरू के एक कार्यक्रम में कथित तौर पर दावा किया कि आजादी की पूरी लड़ाई अंग्रेजों की सहमति एवं सहयोग से लड़ी गई थी और महात्मा गांधी के नेतृत्व वाला स्वतंत्रता आंदोलन एक ‘नाटक’ था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने  महात्मा गांधी के बारे में भाजपा नेता अनंत हेगड़े के कथित बयान को लेकर सोमवार कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। सुरजेवाला ने दावा किया, ‘‘ये मोदी जी का ‘भारत’ है जहां बापू के विचार और उनके रास्ते पर रोज हमला होता है।’’

कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अनंत कुमार हेगड़े के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर दिए गए बयान का जिक्र करते हुए लोकसभा में बीजेपी पर हमला बोला है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा है, आज ये महात्मा गांधी को गाली दे रहे हैं, ये रावण की औलाद हैं। राम के पुजारी का अपमान कर रहे हैं। अधीर रंजन चौधरी के बयान के बाद जमकर हंगामा हुआ है। बीजेपी सांसदों ने अपनी सीट से खड़े होकर इसका विरोध किया। हेगड़े ने बेंगलुरू के एक कार्यक्रम में कथित तौर पर दावा किया कि आजादी की पूरी लड़ाई अंग्रेजों की सहमति एवं सहयोग से लड़ी गई थी और महात्मा गांधी के नेतृत्व वाला स्वतंत्रता आंदोलन एक ‘नाटक’ था।

इससे पहले अनंत कुमार हेगड़े के बयान को लेकर आज लोकसभा में हंगाना भी हुआ। जिसके बाद 12 बजे कर लोकसभा स्थगित कर दी गई थी। 12 बजे दोबार लोकसभा कार्यवाही शुरू होने के बाद अधीर रंजन चौधरी ने रावण वाला विवादित बयान दिया था। 

हेगड़े के बयान पर संसद में स्पष्टीकरण दें प्रधानमंत्री मोदी : कांग्रेस

कांग्रेस ने  महात्मा गांधी के बारे में भाजपा नेता अनंत हेगड़े के कथित बयान को लेकर सोमवार कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने यह आरोप भी लगाया कि दिल्ली चुनाव में ध्रुवीकरण के माध्यम से वोट हासिल करने के लिए भाजपा के कई नेता और मंत्री भड़काऊ बयान दे रहे हैं जो देश की आत्मा पर चोट है।

शर्मा ने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री संसद में आएं और इस मामले पर स्पष्टीकरण दें।’’ कांग्रेस नेता ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा नेताओं के वैचारिक पूर्वजों ने स्वतंत्रता की लड़ाई का विरोध किया था और ऐसे में उनके ये बयान चौंकाने वाले नहीं है। हेगड़े की टिप्पणी को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि ‘कट्टाग्रह’ पर विश्वास रखने वाले सत्याग्रह को स्वीकार नहीं कर सकते। सुरजेवाला ने दावा किया, ‘‘ये मोदी जी का ‘भारत’ है जहां बापू के विचार और उनके रास्ते पर रोज हमला होता है।’’

टॅग्स :अनंत कुमार हेगड़ेमहात्मा गाँधीलोकसभा संसद बिलसंसद बजट सत्रदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?