लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी पर अधीर रंजन का वार, कहा- कांग्रेस नहीं होती तो ममता बनर्जी जैसे लोग पैदा नहीं होते

By रुस्तम राणा | Updated: March 12, 2022 15:51 IST

ममता बनर्जी को लेकर उन्होंने कहा, आप कांग्रेस के खिलाफ टिप्पणी क्यों कर रहे हैं? अगर कांग्रेस नहीं होती तो ममता बनर्जी जैसे लोग पैदा नहीं होते। उसे यह याद रखना चाहिए। वे बीजेपी को खुश करने के लिए गोवा गए, उन्होंने कांग्रेस को हरा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअधीर रंजन ने कहा- पूरे भारत में कांग्रेस के 700 विधायक हैं, दीदी के पास हैं? पूछा- कांग्रेस के पास विपक्ष के कुल वोट शेयर का 20% है। क्या उसके पास है?

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने पांच राज्यों में आए चुनाव परिणाम के नतीजे को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने कहा था कि भाजपा से लड़ने के लिए सभी पार्टियों को एक हो जाना चाहिए। कांग्रेस ने विश्वसनीयता खो दी है, हम उस पर निर्भर नहीं रह सकते। 

इसके जवाब में शनिवार को कांग्रेस के सीनियर नेता अधीर रंजन ने कहा, पागल आदमी को जवाब देना ठीक नहीं। उन्होंने कहा, पूरे भारत में कांग्रेस के 700 विधायक हैं। दीदी के पास है? कांग्रेस के पास विपक्ष के कुल वोट शेयर का 20% है। क्या उसके पास है? वह बीजेपी को खुश करने और उसके एजेंट के रूप में काम करने के लिए ऐसा कह रही है। प्रासंगिक बने रहने के लिए वह इस तरह की बातें कहती हैं। 

ममता बनर्जी को लेकर उन्होंने कहा, आप कांग्रेस के खिलाफ टिप्पणी क्यों कर रहे हैं? अगर कांग्रेस नहीं होती तो ममता बनर्जी जैसे लोग पैदा नहीं होते। उसे यह याद रखना चाहिए। वे बीजेपी को खुश करने के लिए गोवा गए, उन्होंने कांग्रेस को हरा दिया। आपने गोवा में कांग्रेस को कमजोर किया, ये तो सभी जानते हैं।

दरअसल, 5 राज्यों के आए विधानसभा चुनावों के नतीजों में चार राज्यों में भाजपा दोबारा सरकार बनाने जा रही है। ऐसे में बीजेपी-विरोधी गठबंधन के लिए ममता ने क्षेत्रीय दलों से संपर्क साधने की कोशिशें तेज कर दी हैं। इस सिलसिले में उन्होंने शुक्रवार को कहा था कि कांग्रेस को साथ रखने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि अब उसमें वह बात नहीं रही। 

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीममता बनर्जीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार