लाइव न्यूज़ :

अधीर रंजन चौधरी लोकसभा निलंबन पर आज विशेषाधिकार समिति के सामने दर्ज कराएंगे बयान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 30, 2023 08:55 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी लोकसभा से अपने निलंबन के संबंध में बुधवार को संसद की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअधीर रंजन चौधरी लोकसभा से अपने निलंबन के संबंध में विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगेवो संसदीय समिति के सामने अपना पक्ष रखेंगे और साथ ही अपना बयान भी दर्ज कराएंगेचौधरी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के प्रस्ताव पर मानसून सत्र के दौरान निलंबित हुए थे

नई दिल्ली:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी संसद के बीते मानसून सत्र में लोकसभा से अपने निलंबन के संबंध में बुधवार को संसद की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता चौधरी दोपहर 12.30 बजे संसदीय समिति के सामने अपनी बात रखेंगे और साथ ही अपना बयान भी दर्ज कराएंगे।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संसद के गुजरे मानसून सत्र में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी पर आरोप लगाया ता कि वो सीमा से बाहर जाकर संसदीय कार्य में व्यवधान पैदा कर रहे हैं। इस कारण उन्हें सदन से निलंबित किया जाए।

संसद में सत्ता पक्ष का आरोप था कि जब अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ अपना पक्ष रखने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में बोल रहे थे तो कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता के अनुरूप आचरण न करते हुए व्यवधान पैदा किया औऱ सदन की कार्रवाही में मुश्किल पैदा की।

चौधरी के सदन से निलंबन के मुद्दे को लोकसभा की ओर से कहा गया कि 10 अगस्त 2023 को सदन द्वारा अपनाए गए प्रस्ताव/संकल्प के संबंध में सांसद अधीर रंजन चौधरी के मौखिक साक्ष्य का आधार पर सदन की सेवा से निलंबित कर दिया गया है और मामले को आगे की जांच और सदन को रिपोर्ट करने के लिए विशेषाधिकार समिति को भेजा गया है।

संसद में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा पेश किये गये अधीर रंजन चौधरी के निलंबन प्रस्ताव को लोकसभा में ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। अब संसदीय पैनल चौधरी के सदन निलंबन के संबंध में उनका बयान दर्ज करेगा और मामले की जांच करेगा। उसके बाद जांच रिपोर्ट संसदीय समिति के अध्यक्ष के माध्यम से सदन में पेश की जाएगी।

इस संसदीय विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष झारखंड से भाजपा सांसद सुनील सिंह हैं। उन्होंने कहा, “समिति उक्त मामले में सांसदों के निलंबन के किसी भी मामले में अधिकतम ज्यादा वक्त लेने में विश्वास नहीं करती है। हम समयबद्ध तरीके से जांच करेगी और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपेगी।”

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीAdhir Chowdhuryकांग्रेसलोकसभा संसद बिलसंसद मॉनसून सत्रParliament Monsoon Session
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos