लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी ने मोदी सरकार और अध्यक्ष को आईना दिखाने की कोशिश की

By शीलेष शर्मा | Updated: June 19, 2019 19:14 IST

चौधरी ने अपनी बात किसानों की खुदकुशी से शुरू की और लोकसभा अध्यक्ष से मांग की कि उनकी कोशिश होनी चाहिए कि ऐसी आत्महत्याओं पर रोक लगे तथा किसानों के हालातों को सुधारा जाए.

Open in App

बंगाल में रॉबिनहुड की छवि से पहचाने जाने वाले अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के चुने जाने पर उन्हें बधाई देते हुए सरकार को आईना दिखाने में कोई चूक नहीं की. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन ने बड़ी चतुराई से उन तमाम मुद्दों को उठाया जिनको लेकर कांग्रेस लंबे समय से शिकायत करती रही है. चौधरी ने अपनी बात किसानों की खुदकुशी से शुरू की और लोकसभा अध्यक्ष से मांग की कि उनकी कोशिश होनी चाहिए कि ऐसी आत्महत्याओं पर रोक लगे तथा किसानों के हालातों को सुधारा जाए. लोकतंत्र की गरिमा और उसे बचाकर रखने के लिए भी कांग्रेस नेता ने अध्यक्ष को यह समझाने की कोशिश की कि भारत का लोकतंत्र कितना महत्वपूर्ण है जहां एक मतदाता के लिए आधा दर्जन से अधिक चुनाव कर्मी पहाड़ों को पार कर मतदान कराने के लिए पहुंचते है. कांग्रेस पार्टी की सोच का खुलासा करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की नीयत साफ है वह चर्चा, विरोध और निर्णय में विश्वास रखती है. लोकसभा अध्यक्ष से कांग्रेस अपेक्षा करती है कि उसको सही ढंग से अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए. दरअसल यह सवाल चौधरी ने इसलिए उठाया कि 16वीं लोकसभा में पूरे पांच साल तक कांग्रेस यह शिकायत करती रही कि सदन में उसे अपनी बात रखने का समूचित अवसर नही मिल रहा है.  प्रधानमंत्री मोदी की इस टिप्पणी पर भी कि अब पक्ष विपक्ष नहीं होगा, बहुपक्ष होगा. अधीर रंजन ने व्यंग्यात्मक शैली में कहते हुए इसके साथ स्पीकर की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपको निष्पक्ष रहना होगा. 

सांसदों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जय श्रीराम के जो नाम लगे उस पर भी अधीर रंजन चौधरी ने कड़ी आपत्ति उठाई और उदाहरण देते हुए कहा कि हमें ऐसा समाज बनाना चाहिए जिसमें पुजारी को मंदिर में अल्ला, मुल्ला को मस्जिद में राम नजर आए और इंसान को इंसान नजर आए. लोकसभा अध्यक्ष को निष्पक्ष होकर संसद की स्थाई समितियों को महत्व देने की मांग भी चौधरी ने की. उन्होंने कहा कि अध्यादेश का रास्ता लोकतंत्र के लिए कोई बहुत अच्छा रास्ता नहीं है. इस पर अंकुश लगना चाहिए और किसी भी विधेयक को पारित करने से पहले उस पर विस्तृत चर्चा हो. पंडित नेहरू का उल्लेख करते हुए अधीर रंजन ने लोकसभा अध्यक्ष को यह बताया कि यह सदन स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति करता है चूंकि आप इसके संरक्षक हैं इसलिए यह जिम्मेदारी आपकी हो जाती है कि संसदीय लोकतंत्र को मजबूत बनाया जाए जिसके लिए कांग्रेस कृतसंकल्प है. 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?