लाइव न्यूज़ :

Adani-Hindenburg saga: स्विस बैंक खातों में 31 करोड़ डॉलर की राशि जब्त, हिंडनबर्ग रिसर्च का दावा, अदाणी समूह ने निराधार बताया?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2024 11:29 IST

Adani-Hindenburg saga: हिंडनबर्ग रिसर्च ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि ‘स्विस अधिकारियों ने अदाणी से संबंधित धनशोधन और प्रतिभूतियों में जालसाजी की जांच के तहत स्विस बैंक खातों में रखे 31 करोड़ डॉलर से अधिक की राशि जब्त कर ली है।"

Open in App
ठळक मुद्दे प्रमुख व्यक्ति ने अपारदर्शी बीवीआई/मॉरीशस और बरमूडा कोष में निवेश किया। स्विट्जरलैंड में किसी भी अदालती कार्यवाही से कोई संबंध नहीं है।हम इन निराधार आरोपों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं।

Adani-Hindenburg saga: अमेरिकी शोध एवं निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने मीडिया रिपोर्ट के हवाले से दावा किया है कि स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने अदाणी समूह में धन शोधन के आरोपों के तहत स्विस बैंक खातों में 31 करोड़ डॉलर से अधिक की राशि जब्त कर ली है। हालांकि अदाणी समूह ने आरोप को आधारहीन बताते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर स्विट्जरलैंड की मीडिया कंपनी में जारी स्विस आपराधिक रिकॉर्ड’ का हवाला देते हुए कहा कि ‘स्विस अधिकारियों ने अदाणी से संबंधित धनशोधन और प्रतिभूतियों में जालसाजी की जांच के तहत स्विस बैंक खातों में रखे 31 करोड़ डॉलर से अधिक की राशि जब्त कर ली है। यह जांच 2021 में हुई थी।"

हिंडनबर्ग ने रिपोर्ट के हवाले से कहा, “अभियोजकों ने विस्तार से बताया कि कैसे अदाणी के एक प्रमुख व्यक्ति ने अपारदर्शी बीवीआई/मॉरीशस और बरमूडा कोष में निवेश किया। इसमें ज्यादातर अदाणी के शेयर थे।” इस बीच, अदाणी समूह ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उसका स्विट्जरलैंड में किसी भी अदालती कार्यवाही से कोई संबंध नहीं है।

समूह ने बयान में कहा, “हम इन निराधार आरोपों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं। अदाणी समूह का किसी भी स्विस अदालती कार्यवाही में कोई संबंध नहीं है, न ही हमारी कंपनी के किसी भी खाते को किसी प्राधिकरण ने जब्त किया है।” बयान के अनुसार, “यहां तक ​​कि कथित आदेश में भी स्विस न्यायालय ने न तो हमारी समूह कंपनियों का उल्लेख किया है, न ही हमें किसी ऐसे प्राधिकरण या नियामक निकाय से स्पष्टीकरण या जानकारी के लिए कोई अनुरोध प्राप्त हुआ है। हम दोहराते हैं कि हमारी विदेशी होल्डिंग संरचना पारदर्शी है तथा उसमें सभी संबंधित कानूनों का अनुपालन किया गया है।”

अदाणी समूह ने कहा, ‘‘आरोप ‘स्पष्ट रूप से निरर्थक, तर्कहीन और बेतुके हैं। हमें यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि यह हमारे समूह की प्रतिष्ठा और बाजार मूल्य को अपूरणीय क्षति पहुंचाने के लिए एकजुट होकर काम करने वाले उन्हीं लोगों द्वारा किया गया एक और सुनियोजित प्रयास है।’’

बयान में कहा गया, “अदाणी समूह पारदर्शिता और सभी कानूनी एवं नियामकीय आवश्यकताओं के अनुपालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। स्विट्जरलैंड की मीडिया कंपनी ‘गोथम सिटी’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि "फेडरल क्रिमिनल कोर्ट (एफसीसी) के एक फैसले से पता चलता है कि जिनेवा पब्लिक प्रॉसिक्यूटर का कार्यालय भारतीय समूह अदाणी की कथित गड़बड़ियों की जांच हिंडनबर्ग रिसर्च के पूर्व में लगाये गये आरोप से काफी पहले से कर रहा था।”

इससे पहले, हिंडनबर्ग ने पिछले साल जनवरी में अदाणी समूह पर शेयर बाजार में हेराफेरी और धोखाधड़ी के आरोप लगाये थे। अदाणी समूह ने जनवरी 2023 में लगाये गये हिंडनबर्ग के सभी आरोपों को आधारहीन बताते हुए उसे खारिज कर दिया था। 

टॅग्स :हिंडनबर्गAdani Enterprisesगौतम अडानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर