लाइव न्यूज़ :

भारत में फेसबुक, गूगल ने विज्ञापन से होने वाली 80 फीसदी कमाई पर किया कब्जा, पारंपरिक मीडिया के लिए खतरे की घंटी

By विशाल कुमार | Updated: December 4, 2021 11:43 IST

पिछले वित्त वर्ष में फेसबुक और गूगल ने कुल मिलाकर विज्ञापन से 23,213 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया जबकि इस दौरान देश की शीर्ष 10 पारंपरिक मीडिया कंपनियों का विज्ञापन से राजस्व 8,396 करोड़ रुपये था. इस तरह से फेसबुक और गूगल कुल मिलाकर घरेलू डिजिटल विज्ञापन राजस्व का 80 फीसदी हिस्सा ले रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले वित्त वर्ष में फेसबुक और गूगल ने विज्ञापन से 23,213 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया।शीर्ष 10 पारंपरिक मीडिया कंपनियों का विज्ञापन से राजस्व 8,396 करोड़ रुपये था।फेसबुक और गूगल घरेलू डिजिटल विज्ञापन राजस्व का 80 फीसदी हिस्सा ले रहे हैं।

नई दिल्ली: पिछले वित्त वर्ष में देश की शीर्ष 10 पारंपरिक मीडिया कंपनियों ने विज्ञापन से जितनी कमाई की है उससे तीन गुना अधिक कमाई दिग्गज तकनीकी कंपनियों फेसबुक और गूगल ने की है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में फेसबुक और गूगल ने कुल मिलाकर विज्ञापन से 23,213 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया जबकि इस दौरान देश की शीर्ष 10 पारंपरिक मीडिया कंपनियों का विज्ञापन से राजस्व 8,396 करोड़ रुपये था. इस तरह से फेसबुक और गूगल कुल मिलाकर घरेलू डिजिटल विज्ञापन राजस्व का 80 फीसदी हिस्सा ले रहे हैं।

उदाहरण के लिए देश के सबसे बड़े पारंपरिक मीडिया जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने कुल 7729 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया जिसमें से 3710 करोड़ रुपये (48 फीसदी) विज्ञापन से था।

इसकी तुलना में अकेले फेसबुक इंडिया ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 9,326 करोड़ रुपये का कुल विज्ञापन राजस्व की हासिल किया, जबकि गूगल के लिए यह 13,887 करोड़ रुपये था।

हालांकि, फेसबुक इंडिया और गूगल इंडिया दोनों ही पारंपरिक मीडिया कंपनियों की तुलना में शुद्ध राजस्व और शुद्ध लाभ जैसे पहलुओं पर पिछड़ जाते हैं। उदाहरण के लिए, जहां फेसबुक इंडिया ने 1,481 करोड़ रुपये का शुद्ध राजस्व दर्ज किया और गूगल इंडिया ने 6,386 करोड़ रुपये का शुद्ध राजस्व दर्ज किया तो वहीं जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने 7,729 करोड़ रुपये का शुद्ध राजस्व दर्ज किया।

हालांकि, इसका कारण यह है कि जहां फेसबुक इंडिया अपनी वैश्विक सहायक कंपनी को अपने सकल विज्ञापन राजस्व का 90 प्रतिशत तक भुगतान करता है, वहीं गूगल इंडिया 87 प्रतिशत तक का भुगतान करता है।

डेंटसू की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में विज्ञापन उद्योग 2022 के अंत तक बढ़कर 70,343 करोड़ रुपये हो गया, जो 2021 के अंत में 62,577 करोड़ रुपये था, जबकि डिजिटल विज्ञापन उद्योग 2021 के अंत तक 18,938 करोड़ रुपये की तुलना में 2022 तक बढ़कर 23, 673 करोड़ रुपये हो जाएगा।

टॅग्स :Facebook IndiagoogleZee Entertainment
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप