लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री तब्बू ने फिल्म ‘भूल-भुलैया 2’ की शूटिंग शुरू की

By भाषा | Updated: August 23, 2021 12:25 IST

Open in App

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री तब्बू ने अनीस बाज्मी के निर्देशन में बन रही कॉमेडी फिल्म ‘भूल-भुलैया 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर रविवार शाम अभिनेत्री के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘ एक बार फिर फिल्म ‘भूल-भुलैया 2’ के साथ....।’’ कार्तिक आर्यन के मार्च में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। फिल्म के निर्देशक अनीस बाज्मी ने इस महीने की शुरुआत में शूटिंग फिर शुरू किए जाने की जानकारी दी थी। फिल्म ‘भूल-भुलैया 2’ में कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। इसकी कहानी फरहाद सामजी और आकाश कौशिक ने लिखी। यह 2007 में आई प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूल-भुलैया’ का सीक्वल है। इसका निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार मिलकर कर रहे हैं। फिल्मकारों ने फरवरी में कहा था कि फिल्म 19 नवंबर को रिलीज की जाएगी, लेकिन शूटिंग रुकने के बाद इसकी रिलीज को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?