लाइव न्यूज़ :

धर्मेन्द्र ने सनी देओल के लिए समर्थन मांगा, हम यहां लोगों का दर्द सुनने आए हैं

By भाषा | Updated: May 11, 2019 20:31 IST

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता ने कहा, ‘‘मैंने उनसे कहा कि अमरिंदर सिंह परिवार मुझे बहुत प्यार करता है और उनकी पत्नी (परनीत कौर) मेरी बहन की तरह हैमैं मुम्बई से सनी का रोड शो देख रहा था और रोड शो में बहुत भारी भीड़ थी। मैं भावुक हो गया था।

अभिनेता धर्मेन्द्र ने शनिवार को गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और अपने पुत्र सनी देओल के लिए लोगों से समर्थन मांगा और कहा कि चुनावों में उसकी जीत इस निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की जीत होगी। धर्मेन्द्र अपने 59 वर्षीय पुत्र के लिए प्रचार करने शुक्रवार को यहां पहुंचे थे।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह यहां लोगों के दुख दर्द को समझने के लिए आये है। जब उन्हें यह बताया गया कि इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने स्थानीय मुद्दों पर बहस करने के लिए देओल को आमंत्रित किया है तो धर्मेन्द्र ने कहा, ‘‘हम यहां बहस करने नहीं आये है, बल्कि लोगों के दर्द को सुनने अवश्य आये है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सनी बहस नहीं कर सकते है। सुनील के पास (राजनीति का) अनुभव है और उनके पिता (बलराम जाखड़) भी एक राजनीतिक थे। हम फिल्म जगत से आए हैं। हम यहां बहस के लिए नहीं आए हैं। हम यहां लोगों का दर्द सुनने आए हैं।’’

धर्मेन्द्र ने कहा कि सुनील जाखड़ उनके बेटे की तरह हैं क्योंकि उनके पिता और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष बलराम जाखड़ के साथ उनके अच्छे संबंध थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने 2004 के लोकसभा चुनावों में राजस्थान की चुरू सीट से बलराम जाखड़ के खिलाफ चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

इसके बाद धर्मेन्द्र ने भाजपा के टिकट पर बीकानेर सीट से चुनाव लड़ा था। धर्मेन्द्र ने कहा, ‘‘मैं मुम्बई से सनी का रोड शो देख रहा था और रोड शो में बहुत भारी भीड़ थी। मैं भावुक हो गया था। मैं जानता हूं कि लोग हमें प्यार करते हैं लेकिन मैं इतना प्यार देखकर हैरान था।’’

उन्होंने कहा कि उन्हें एक बार भाजपा द्वारा पटियाला सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था। अभिनेता ने कहा, ‘‘मैंने उनसे कहा कि अमरिंदर सिंह परिवार मुझे बहुत प्यार करता है और उनकी पत्नी (परनीत कौर) मेरी बहन की तरह है और उनसे कहा कि मैं पटियाला से चुनाव नहीं लडूंगा।’’ पंजाब की सभी 13 सीटों पर 19 मई को मतदान होगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपंजाब लोकसभा चुनाव 2019सनी देओलधर्मेंद्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज